Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

अगर निफ्टी नीचे की तरफ 16850 का स्तर तोड़ता है तो फिर इसमें हमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिर निफ्टी के लिए 16600-16400 पर इमीडिएट सपोर्ट होगा

अपडेटेड May 04, 2022 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement
अब यूएस फेड की पॉलीसी मीट ग्लोबल मार्केट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं, भारत में कंपनियों के नतीजे बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन दिखाएंगे

SANTOSH MEENA,SWASTIKA INVESTMART

पिछले कई दिनों से निफ्टी 16850-17450 के दायरे में फंसा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इसने दुनिया के तमाम बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर ग्लोबल बाजारों की स्थिति सुधरती है और उधर से आगे के लिए अच्छे संकेत आते हैं तो बाजार में जोरदार बाउंस बैक देखने को मिल सकता है।

अगर निफ्टी 17450 का लेवल हासिल करने में सफल रहता है तो फिर इसमें हमें 18000 का लेवल देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी निफ्टी के लिए 17600 पर पहली बाधा दिख रही है। वहीं, अगर निफ्टी नीचे की तरफ 16850 का स्तर तोड़ता है तो फिर इसमें हमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिर निफ्टी के लिए 16600-16400 पर इमीडिएट सपोर्ट होगा।


TATA STEEL मुनाफे में करीब 38% का उछाल, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर निवेश राय

अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो इंडेक्स फ्यूचर में विदेशी संस्थागत निवेशकों का लॉन्ग एक्सपोजर 34 फीसदी के आसपास है, ऐसे में ये ओवरशोल्ड नजर आ रहा है। इसमें 0.99 का पुट-कॉल रेशियो भी ओवरशोल्ड होने की ओर बढ़ता दिख रहा है।

Bank Nifty 35500 के सपोर्ट लेवल का सम्मान करता दिख रहा है। हालांकि इसके लिए 36700-37000 अहम सप्लाई जोन है। अगर बैंक निफ्टी ये लेवल तोड़ता है तो फिर इसमें हमें 38000 की तरफ शॉर्ट कवरिंग रैली आती नजर आ सकती है।

अब यूएस फेड की पॉलीसी मीट ग्लोबल मार्केट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं, भारत में कंपनियों के नतीजे बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन दिखाएंगे।

आज के 3 बॉय कॉल जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

Thermax: Buy | LTP: Rs 2,146 | थर्मेक्स में 2030 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 तक का रिटर्न मिल सकता है।

Easy Trip Planners: Buy | LTP: Rs 413.5 |Easy Trip में 385 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 475 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 15 तक का रिटर्न मिल सकता है।

NLC India: Buy | LTP: Rs 89|Easy Trip में 83.5 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 तक का रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 04, 2022 9:27 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।