Hot Stocks: जल्द ही चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 17700 पर स्थिति ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस पार कर लिया है। अब इसका अगला लक्ष् 18000-18100 नजर आ रहा है

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
Zydus Lif में 380 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 444 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Pravesh Gour, SWASTIKA INVESTMART

निफ्टी की तेजी की यात्रा जारी है। निफ्टी के बियर मार्केट में प्रवेश किए बना 200 DMA पार करने के बाद FII इसमें मौका चूकने का डर पैदा हो गया है। जिसके चलते ये एक बार फिर भारतीय बाजार की तरफ रुख कर रहे हैं जिससे बाजार में तेजी आ रही है। पहली तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद अब ग्लोबल बाजार भारतीय बाजार की दिशा निर्धारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्लोबल संकेत सुधरने के साथ ही आगे निफ्टी में तेजी का यह क्रम जारी रह सकता है।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 17700 पर स्थिति ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस पार कर लिया है। अब इसका अगला लक्ष् 18000-18100 नजर आ रहा है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ पहाल सपोर्ट 17700 पर नजर आ रहा है। उसके बाद 17500-17400 पर अगले बड़े सपोर्ट हैं।


CLSA का स्टील सेक्टर पर क्या है नजरिया और टाटा स्टील, जेएसपीएल, और जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक्स पर उनकी रेटिंग

उधर बैंक निफ्टी आउट परफॉर्म करता नजर आ रहा है। अब इसके लिए 39,400 पर पहली बाधा है। अगर ऊपर की तरफ यह बाधा टूट जाती है तो आगे हमें इसमें 40000 का स्तर दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ 38700-38400 पर सपोर्ट दिख रहा है।

आज की शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

RITES: Buy | LTP: Rs 276 | इस स्टॉक में 262 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 305 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 10.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Zydus Lifesciences: Buy | LTP: Rs 398.55 | Zydus Lif में 380 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 444 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Star Health & Allied Insurance Company: Buy | LTP: Rs 701 |स्टार हेल्थ में 600 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 850 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 17, 2022 11:27 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।