विज्ञान सावंत, जीईपीएल कैपिटल

विज्ञान सावंत, जीईपीएल कैपिटल
पिछले 7 हफ्तों से निफ्टी लोअर टॉप लोअर बॉटम फार्मेशन बना रहा है और पिछले 5 हफ्तों से यह 17105 पर स्थित अपने सिंपल मूविंग एवरेज (SMA)के नीचे बना हुआ है जो इसमें सुस्ती के संकेत हैं। डेली चार्ट पर निफ्टी को पिछले 2 हफ्तों से 16400 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है जो बाजार में कमजोरी कायम रहने के संकेत हैं।
दूसरे मार्केट इंडीकेटरों पर नजर डालें तो वीकली चार्ट पर स्थित रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 40 के नीचे बना हुआ है जो निगेटिव मोमेंटम का संकेत है।
निफ्टी के लिए 16400 और 16800 पर इमीडिएट रजिस्टेंस नजर आ रहा है। इसके बाद 17105 पर बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 15671 और उसके बाद 15450 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।
हमें निफ्टी बियरिश मोड में नजर आ रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ 15671 का स्तर तोड़ देता है तो फिर ये हमें आने वाले दिनों में 15450 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17,105 के ऊपर जा कर टिकता है तो हमारा मंदी का नजरिया गलत साबित हो जाएगा।
आज के तीन कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Hindustan Aeronautics: Buy | LTP: Rs 1,685.75 | हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स में 1540 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1895 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
ITC: Buy | LTP: Rs 275.65 | आईटीसी में 252 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 322 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 17 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
MRPL: Buy | LTP: Rs 88.35 | एमआरपीएल में 68 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 115 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 30 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।