Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

19 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4899.92 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3225.54 करोड़ रुपए की खरीदारी की

अपडेटेड May 20, 2022 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15728 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15647 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 15938 फिर 16066 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

19 मई को बाजार की लगाम पूरी तरह से मंदड़ियों के हाथ में रही। कमजोर ग्लोबल बाजारों के नक्शेकदम पर चलते हुए भारतीय बाजार भी 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। दुनिया भर के बाजारों पर महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और मंदी का डर हावी नजर आ रहा है। दिग्ग्जों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में कल BSE Sensex 1416 अंक यानी 2.6 फीसदी टूटकर 52792 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 431 अंक यानी 2.65 फीसदी की गिरावट के साथ 15809 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया।

यूनियन बैंक ने श्रेई इक्विपमेंट और श्रेई इंफ्रा फाइनेंस के अकाउंट को 'फ्रॉड' कैटेगरी में डाला


HDFC Securities के सुबाश गंगाधरन (Subash Gangadharan) का कहना है कि 15 मिनट के चार्ट पर नजर डालें तो साफ होता है कै कि निफ्टी हाल की पुल बैक रैली से पलट गया है और हाल के 15735 के लो के करीब बंद हुआ है। 15 मिनट के चार्ट पर 20 - पीरियड मूविंग एवरेज (MA)अब 50 - पीरियड मूविंग एवरेज के नीचे चला गया है जो एक निगेटिव मूविंग एवरेज क्रॉस ओवर की ओर संकेत कर रहा है। निफ्टी के लिए 15735 पर स्थित सपोर्ट के टूटने के बाद नई सिरे से कमजोरी आती नजर आ सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि डेली टाइम फ्रेम पर भी निफ्टी में आगे आने सत्रों में कमजोरी बने रहने के संकेत हैं। पिछले कुछ हफ्तों से निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है। इस प्रक्रिया में ये लोअर टॉप और लोअर बॉटम बना रहा है। 16824-17415 के ट्रेडिंग रेंज से नीचे फिसलने के बाद निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल रही है।

कल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ (बढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात) भी मंदड़ियों के पक्ष में था। NSE पर 1 बढ़ने वाले शेयर के मुकाबले 5 गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे। इसके अलावा वोलैटिलिटी इंडेक्स (इसे फीयर इंडेक्स भी कह सकते हैं) India VIX 10.14 फीसदी की उछाल के साथ 24.56 के स्तर पर पहुंच गया था। ये इस बात का संकेत है कि आगे बाजार में और उठापटक देखने को मिल सकती है और मंदड़िये बाजार पर हावी रह सकते हैं।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में करीब 200 अंकों का उछाल देखने को मिला है। DOW FUTURES और NASDAQ FUTURES में भी मजबूत कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए थे।

इंडोनेशिया ने पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर बैन हटाया

खाने के तेल के मोर्चे पर राहत की खबर है। इंडोनेशिया ने सोमवार से पाम ऑयल एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटाने का फैसला किया है। आज के कारोबार में ऑयल इंपोर्टर और FMCG कंपनियों पर नजर रखें। इंडोनेशिया सोमवार से पॉम ऑयल एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाएगा।

अशोक लेलैंड के अच्छे नतीजे

अशोक लेलैंड ने अच्छे Q4 नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 901 करोड़ हो गया है। रेवेन्यू में 25% की बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन में भी सुधार हुआ है। वहीं HPCLका प्रॉफिट दोगुना हुआ है। मार्जिन भी अनुमान से कहीं बेहतर रहा है।

अनुमान के करीब गोदरेज कंज्यूमर के नतीजे

गोदरेज कंज्यूमर ने Q4 में अनुमान के आसपास नतीजे पेश किए हैं। मुनाफे में हल्की गिरावट देखने को मिली है। रेवेन्यू में बढ़त है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा है। पर्सनल केयर कारोबार में अच्छी ग्रोथ दिखी है।

PRUDENT CORPORATE IPO की लिस्टिंग आज

PRUDENT CORPORATE ADVISORY IPO की आज लिस्टिंग होगी। IPO करीब सवा गुना भरा था। इसका इश्यू प्राइस 630 रुपए है। वहीं eMUDHRA का पब्लिक ऑफर आज से खुलेगा। कंपनी 412 करोड़ रुपए जुटाएगी। ETHOS के IPO का आज आखिरी दिन है।

NTPC के Q4 नतीजे आज

निफ्टी कंपनी NTPC के नतीजे आज आएंगे। कंपनी का मुनाफा 262 फीसदी बढ़ सकता है। आय और मार्जिन में भी उछाल की उम्मीद है। AMARA RAJA, INDIABULLS HSG FIN,ZYDUS LIFE और SOBHA जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजों का भी इंतजार रहेगा

मंदी की आहट और खराब नतीजों का US बाजार पर असर

अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए थे। Dow 123 प्वाइंट फिसलकर 31253 पर बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 22 और Nasdaq 29 अंक फिसले थे। इस बीच चीन का अपनी इकोनॉमी में 5.3 लाख करोड़ डॉलर का सपोर्ट का प्लान है।

ठंडा पड़ा US हाउसिंग मार्केट

अमेरिकी हाउसिंग बाजार का बुरा हाल है। US में घरों की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। होम लोन दरों के बढ़ने का US हाउसिंग सेक्टर पर असर पड़ा है। लगातार तीसरे महीने घरों की बिक्री में गिरावट आई है। अप्रैल में घरों की बिक्री में 2.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

डॉलर की ताकत में नरमी

कल के कारोबार में 2020 के बाद डॉलर में 1 दिन में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स लुढ़ककर 103 के नीचे पहुंच गया है।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 15728 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15647 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 15938 फिर 16066 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 33120 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 32923पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 33573 फिर 33830 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

17000 की स्ट्राइक पर 86.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मई सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16000 पर सबसे ज्यादा 47.61 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16500 की स्ट्राइक पर 43.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।

17000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 45.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16000 पर भी 28.41 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।

17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 14500 और फिर 14300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

15000 की स्ट्राइक पर 46.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो मई सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 15800 पर सबसे ज्यादा 39.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 15500 की स्ट्राइक पर 39.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।

15000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 20.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 15800 पर भी 19.06 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 15200 पर 16.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।

16200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16300 और फिर 16000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Infosys,ICICI Bank,ICICI Lombard General Insurance,HDFC और HCL Technologies के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

19 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4899.92 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3225.54 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

20 मई को NSE पर 4 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Delta Corp, GNFC, Indiabulls Housing Finance, और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

6 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 6 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें City Union Bank, Dr Reddy's Laboratories, PI Industries, Abbott India, Ambuja Cements और Hindustan Aeronautics के नाम शामिल हैं।

63 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 63 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Coromandel International, Delta Corp, Persistent Systems, Balrampur Chini Mills और Intellect Design Arenaके नाम शामिल हैं।

eMudhra IPO: आज खुलेगा इश्यू, ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकते तो इस इश्यू से दूर रहिए

126 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Adani Ports, Astral, HDFC AMC, HPCL और Nifty के नाम शामिल हैं।

3 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 3 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें ITC, Metropolis Healthcare और Power Grid Corporation of India के नाम शामिल हैं।

आज आने वाले नतीजे

आज यानी 20 मई को NTPC, One 97 Communications (PayTM), Amara Raja Batteries, Gati, HeidelbergCement India, Indiabulls Housing Finance, IDFC, Indigo Paints, Indian Railway Finance Corporation, JK Tyre and Industries, CE Info Systems, Metro Brands, Narayana Hrudayalaya, Nuvoco Vistas Corporation, Paras Defence and Space Technologies, Pfizer, SML Isuzu, Sobha, Thermax और Zydus Lifesciences के मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।