ANGEL ONE, Sameet Chavan
ANGEL ONE, Sameet Chavan
मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच पिछले हफ्ते बाजार की शुरुआत नेगेटिव नोट पर हुई थी और हफ्ते की शुरुआती कारोबार में यह 16900 तक 3 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गया था। उसके बाद बाजार में निचले स्तरों से सुधार देखने को मिला था और निफ्टी 17500 के आसपास जाता दिखा था। अंतत: निफ्टी ने पिछले हफ्ते की समाप्ति 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ की थी। हमने पिछले हफ्ते के आउटलुक पर बात करते हुए कहा था कि निफ्टी में एक बार फिर 16800-17500 के बीच कंसोलिडेशन देखने को मिलेगा और इसके बाद यह फिर अगली तेजी की और रुख करेगा और पिछले हफ्ते हमें यही होता दिखा भी।
अगर हम पिछले हफ्ते के आखिरी 2 दिनों कारोबारी गतिविधियों पर नजर डालें तो हमें हर इंट्राडे डिप पर खरीदारी लौटती दिखी। हालांकि हमें ऊपरी स्तर पर फिर दबाव लौटता दिखा।
पिछले हफ्ते के दौरान बाजार में हमें राहत की रैली देखने को मिली लेकिन बाजार की दिशा को लेकर अभी स्थितियां साफ नहीं है। यह अंदाजा लगाने में परेशानी हो रही है कि क्या बाजार में इतना ईंधन है कि वह अपने ऊपरी रजिस्टेंस को तोड़ पाएगा कि नहीं इसलिए नए हफ्ते की शुरुआत में बाजार का अंदाजा लगाने के लिए अपनी लॉन्ग पोजिशन कुछ हल्की रखनी होगी।
अगर आनेवाले कुछ सत्रों में बाजार में मजबूती कायम रहती है तो उसी आधार पर हमें अपने निर्णय लेने होगे। वहीं दूसरी तरफ अब बाजार का सपोर्ट 17,250 - 17,300 के आसपास आ गया है। पिछले हफ्ते छोटे-मझोले शेयरों में हमें जोरदार रैली देखने को मिली थी। आगे हमें मिड और स्मॉलकैप के चुनिंदा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी लेकिन यह बात ध्यान रखने की है कि निफ्टी अपने रजिस्टेंस जोन की तरफ बढ़ रहा है इसलिए चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर दांव लगाने की रणनीति अपनाए।
यहां इस हफ्ते के लिए हम आपको 2 Buy कॉल दे रहे है जिनमें 3.5 फीसदी तक का रिटर्न दिखने को मिल सकता है।
Bajaj Auto: Buy | LTP: Rs 3,344.75 | इस स्टॉक में 3,280 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,440 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में इस हफ्ते 2.8 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
Mahanagar Gas: Buy | LTP: Rs 915.35 | इस स्टॉक में 889 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 945 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में इस हफ्ते 3.2 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।