शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
VEDANTA। कंपनी FY22 के लिए 13.5 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देगी। कंपनी अंतरिम डिविडेंड पर 5019 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
MINDA IND। जर्मनी की FRIWO AG के साथ JV करार किया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपोनेंट के लिए करार किया गया है। ज्वाइंट वेंचर में Minda की 50.1% हिस्सेदारी होगी।
ANTONY WASTE। NDMC से 1000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। 10 साल के लिए घर-घर कूड़ा उठाने का ऑर्डर मिला है।
Tega Industries : TEGA INDUSTRIES की लिस्टिंग 13 दिसंबर यानी आज होगी। इसका इश्यू प्राइस 453 रुपए है जबकि इसका इश्यू 219 गुना भरा था। रेवेन्यू के आधार पर पॉलिमर बेस्ड मिल लाइनर्स की दूसरी सबसे बड़ी प्रोड्यूसर टेगा इंडस्ट्रीज के इश्यू में 453 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 30-70 फीसदी प्रीमियम पर पहली ट्रेड शुरू होने का अनुमान है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अच्छे आईपीओ सब्सक्रिप्शन, उचित वैल्युएशन, लगातार ग्रोथ और बार-बार बिजनेस मिलने की संभावनाओं जैसी वजहों से इसकी मजबूती के साथ लिस्टिंग की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में इंपोर्टेड विदेशी शराब पर एक्साइज कटौती आज से लागू होगी।
Burger KinG। 15 दिसंबर को बोर्ड फंड जुटाने पर विचार करेगा।
DRL। Vera Ring के लिए USFDA से अंतिम मंजूरी मिली है।
ULTRATECH। कंपनी ने रायुर लामस्टोन ब्लॉक के लिए सबसे कम बोली लगाई
KALPTARU POWER । ICICI Pru MF ने 2.99% हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी में ICICI Pru MF का हिस्सा बढ़कर 9.18% हुआ है।
Nazara Tech। कंपनी Nazara Tech की सब्सिडियरी अधिग्रहण करेगी। Nodwin Gaming, Rusk Media में हिस्सा खरीदेगा । बता दें कि Nodwin Gaming युवाओं के लिए IPs कंटेंट बनाती है । Nodwin Gaming डिजिटल इंटरटेंनमेंट कंपनी है। अधिग्रहण से ई-स्पोर्ट्स कंटेंट के प्रसार में मदद मिलेगी।
Macrotech। Macrotech ने 9 सब्सिडियरी के मर्जर को मंजूरी दी है। बोर्ड ने 9 सब्सिडियरी के मर्जर को मंजूरी दी है।
Dr. Agarwal's Eye हॉस्पिटल का विस्तार करेगा। Dr. Agarwal's Eye हॉस्पिटल कर्नाटक में विस्तार करेगा। इस विस्तार पर कंपनी 175 करोड़ खर्च करने की योजना है।
IRB INFRA। पठानकोट-मंडी हाईवे प्रोजेक्ट के लिए फंड का इंतजाम किया है। IRB INFRA की सब्सिडियरी प्रोजेक्ट बना रही है
ENDURANCE TECH। महाराष्ट्र के वालुज प्लांट से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है।