GLOBAL MARKETS से मिल रहे शानदार संकेत, SGX NIFTY 100 अंकों से ज्यादा उछला, DOW FUTURES में भी तेजी

GLOBAL MARKETS से शानदार संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 8:24 AM
इस हफ्ते दुनिया के 20 सेंट्रल बैंक मॉनेटरी पॉलिसी पर चर्चा करेंगे। इस चर्चा में US फेड, ECB, BoE, BoJ भी शामिल होगे।

GLOBAL MARKETS से शानदार संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में 100 POINTS से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। DOW FUTURES भी ऊपर कारोबार कर रहा है । अमेरिका में महंगाई के 40 साल के शिखर पर पहुंचने का बाजार पर असर नहीं दिखा । DOW ने शुक्रवार को डबल सेंचुरी लगाई।

विदेशी बाजार से संकेत

इस हफ्ते दुनिया के 20 सेंट्रल बैंक मॉनेटरी पॉलिसी पर चर्चा करेंगे। इस चर्चा में US फेड, ECB, BoE, BoJ भी शामिल होगे। महंगाई सहित ओमिक्रोन पर भी चर्चा होगी। इस बीच एशियाई फ्यूचर मार्केट से सकारात्म संकेत नजर आ रहे है। शुक्रवार को S&P500 नई ऊंचाई पर बंद हुए। US सेंट्रल बैंक तेजी से Stimulus पैकेज वापस ले सकता है। इस बीच UK में ऑमिक्रोन संक्रमण एक दिन में दोगुना हुआ है। लंदन में सबसे ज्यादा ऑमिक्रोन के केस सामने आए है। दक्षिण अफ्रीका के एक रिसर्च में नतीजा आया है कि Pfizer का दोनों वैक्सीन केवल 22.5% प्रभावी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति Cyril Ramaphosa कोरोना पॉजिटिव हुए है।


Medplus Health Services का IPO आज खुलेगा, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त पर कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 118.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 28,696.68 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.36 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी चढ़कर 17,859.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ 24,266.26 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.62 फीसदी की बढ़त दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 3,694.04 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।