Nandish Shah,HDFC Securities
Nandish Shah,HDFC Securities
4 अप्रैल यानी कल के कारोबार में निफ्टी 383 अंकों यानी 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 18 जनवरी के बाद के अपने हाइएस्ट लेवल पर बंद हुआ। कल के कारोबार में एचडीएफसी ट्विन्स के मर्जर की खबर ने बाजार में जोश भर दिया और बैंकिंग और फाइनेंशियल्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। कल बाजार में 25 फरवरी के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी प्रतिशत में होने वाली बढ़त देखने को मिली।
पिछले हफ्ते निफ्टी ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेक आउट दिया था। ये 17 जनवरी और 23 मार्च के हाई के करीब है। इसके अलावा निफ्टी 17,441 के पिछले स्विंग हाई के ऊपर बंद हुआ था। जो इस बात का संकेत है कि निफ्टी मजबूत अपट्रेंड में था। अब जब तक निफ्टी अपने 50, 100 और 200 day EMA के ऊपर रहता है तब तक निफ्टी की प्राइमरी पॉजिटिव बना रहेगा।
मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI (relative strength index)भी मजबूती दिखा रहा है, क्योंकि डेली चार्ट पर इसमें डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट देखने को मिला है।
इंडेक्स फ्यूचर्स सेगमेंट (Index Futures segment)में FIIs ने पिछले कुछ दिनों के दौरान फ्रेश लॉन्ग बनाए हैं। क्योंकि इनका नेट लॉन्ग टू शॉर्ट रेशियो 8 मार्च के 0.61 के स्तर से बढ़कर 2.45 के स्तर पर आ गया है। ऑप्शन सेगमेंट में हमें 17,500 के स्तर पर काफी एग्रेसिव पुट राइटिंग देखने को मिली है। ये लेवल निफ्टी का 11-डे ईएमए के भी काफी करीब है जो 17,450 के आसपास स्थित है। ऐसे में हमें लगता है कि बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तब तक बुलिश बना रहेगा जब तक निफ्टी 17,500 के ऊपर बना रहता है।
निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में भी डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेक आउट देखने को मिला है। हमें लगता है कि आने वाले हफ्तों में मिड और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। ऐसे में जोरदार कमाई के लिए ट्रेडर्स का फोकस मिड और स्मॉल कैप पर होना चाहिए। हमारा मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और ये अपने ऑलटाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है। निफ्टी का पहला लक्ष्य 18,350 के आसपास दिख रहा है। वहीं, 18,600 इसका अगला लक्ष्य होगा। निफ्टी में किसी लॉन्ग सौदे के लिए 17,500 पर स्टॉप लॉस लगाएं। आगे आने वाले हफ्तों में PSU Banks, NBFCs, Metal और Technology स्टॉक्स आउट परफार्म करते दिख सकते हैं।
आज की तीन बॉय कॉल्स जिनमें अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
HG Infra Engineering: Buy | LTP: Rs 602 | एचजी इंफ्रा में 570 रूपए के स्टॉप लॉस के साथ,670 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Graphite India: Buy | LTP: Rs 542 | ग्रेफाइट इंडिया में 515 रूपए के स्टॉप लॉस के साथ, 600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
HSIL: Buy | LTP: Rs 321 | एचएसआईएल में 300 रूपए के स्टॉप लॉस के साथ, 355 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।