कैसे रहे सिप्ला के नतीजे और स्टॉक पर कमाई के लिए क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की राय

CIPLA का मुनाफा पिछले वर्ष के मुनाफे 411.51 करोड़ रुपये से 9.92% घटकर 370.7 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 11, 2022 पर 5:49 PM
CREDIT SUISSE ने CIPLA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर लक्ष्य को घटाकर 1100 रुपये तय किया है

सिप्ला (Cipla) ने चौथी तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। इस अवधि में कंपनी मुनाफा करीब 10% घटा। वहीं कंपनी की रेवेन्यू में भी गिरावट देखने को मिली। जबकि मार्जिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 तिमाहियों में सबसे कम मार्जिन देखने को मिली।

सालाना आधार पर Q4 FY22 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 9.92% घटकर 370.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 411.51 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इस बार इसके 586.9 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

सालाना आधार पर Q4 FY22 में कंपनी की रेवन्यू 14.2% घटकर 5260.3 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की रेवन्यू 4606.5 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि इस बार इसके 5097.2 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।


Brokerages on CIPLA

CITI की CIPLA पर राय

CITI ने CIPLA पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1120 रुपये से बढ़ाकर 1170 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही ठीक रही। मार्जिन गाइडेंस सॉफ्ट नजर आया लेकिन भविष्य में ये रिवाइज हो सकता है।

JEFFERIES की CIPLA पर राय

JEFFERIES ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1205 रुपये से घटाकर 1165 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में रेवन्यू/EBITDA 5%/6% रहे जो कि अनुमान से अधिक रहा।

एशियन पेंट्स के मुनाफे और आय में बढ़त के बाद ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक अभी भी होल्ड करें या करनी है मुनाफावसूली

CLSA की CIPLA पर राय

CLSA ने CIPLA पर राय खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है।

MORGAN STANLEY की CIPLA पर राय

MORGAN STANLEY ने CIPLA पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1122 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के ब्रांडेड जेनरिक बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

CREDIT SUISSE की CIPLA पर राय

CREDIT SUISSE ने CIPLA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1150 रुपये से घटाकर 1100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY22-24 के लिए EPS CAGR मजबूत है जो कि 17% है।

GOLDMAN SACHS की CIPLA पर राय

GOLDMAN SACHS ने CIPLA पर राय देते हुए इस पर बिकवाली की राय दी है। उन्होंने इसके लक्ष्य को घटाकर 850 रुपये तय किया है। सालाना आधार पर इसके Sales/EBITDA 14%/-6% रहा जो कि अनुमान से नीचे रहा। वहीं अमेरिका/इंडिया की बढ़ी हुई सेल्स आंशिक रूप से एपीआई बिजनेस में कमजोरी की वजह से फीकी हो गई। इन्होंने इसका FY23-24 के लिए EPS अनुमान 2-11% कम किया है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।