एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 0.5 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 874 करोड़ रुपये पर रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 869.9 करोड़ रुपये पर रहा था।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी की आय 18.7 प्रतिशत बढ़कर 7,893 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,651.4 करोड़ रुपये पर रही थी।
CITI की ASIAN PAINTS पर राय
CITI ने ASIAN PAINTS पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3,515 रुपये से घटाकर 3470 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में कंपनी के नतीजे अच्छे रहे है। कंपनी की लागत में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रहेगा। इसके आगे भी माइक्रो चैलेंजेस के बावजूद डिमांड ट्रेंड मजबूत रहेगा। कंपनी की Q4 में EBITDA ग्रोथ 9% रही है।
CLSA की ASIAN PAINTS पर राय
CLSA ने ASIAN PAINTS पर राय देते हुए इस पर बिकवाली की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने शेयर के लिए लक्ष्य 3030 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में नतीज अनुमान के मुताबिक रहे हैं। जबकि डेकोरेटिव सेगमेंट में वॉल्यूम ग्रोथ 8% रही है। इसके अलावा फरवरी-मार्च में डबल डिजिट से वॉल्यूम ग्रोथ अच्छी रही है। वहीं FY23 में वॉल्यूम ग्रोथ डबल डिजिट रहने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)