NCC ने अपने Q4 नतीजे जारी कर दिये हैं। इसके मुताबिक वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 97.43% बढ़कर 233.85 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 118.45 करोड़ रुपये रहा था।

NCC ने अपने Q4 नतीजे जारी कर दिये हैं। इसके मुताबिक वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 97.43% बढ़कर 233.85 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 118.45 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी की आय 23.5% बढ़कर 3477.4 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2816.6 करोड़ रुपये रही थी।
Brokerages on NCC
CLSA की NCC पर राय
CLSA ने NCC पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य प्रति शेयर 105 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैलेंसशीट में सुधार देखने को मिला है। हालांकि कंपनी का मुनाफा अनुमान से थोड़ा से कम नजर आया है। कंपनी के कर्ज में 53% कमी देखने को मिली है। 500 करोड़ रुपये का एसेट मोनेटाइजेशन की डील हुई है। वहीं एसेट मोनेटाइजेशन से सॉलिड कैश फ्लो दिखा है और डिविडेंड में उछाल आया है।
VODAFONE IDEA
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी की आय बढ़कर 10,239.5 करोड़ रुपये रही जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 9,717.3 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी का घाटा घटकर 6,563 करोड़ रुपये रहा जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी का घाटा 7,230.9 करोड़ रुपये रहा था।
Brokerages on VODA IDEA
CREDIT SUISSE की VODA IDEA पर राय
CREDIT SUISSE ने VODA IDEA पर राय व्यक्त करते हुए स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर के लिए 5.50 रुपये का टारगेट निर्धारित किया है। उनका कहना है कि दिसंबर 2021 में टैरिफ हाइक डिस्काउंटेड हुआ है। इसके अलावा कंपनी का कोर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और अतिरिक्त फंड जुटाने पर फोकस संभव है। इसके साथ ही कंपनी का फोकस ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पर भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।