ICICI Securities की इस स्पेशियलिटी केमिकल शेयर पर है खरीद की सलाह, जानिए स्टॉपलॉस और टार्गेट

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि केमिकल इंडस्ट्रीज की सालाना ग्रोथ जहां 3-4 फीसदी है वहीं Tatva Chintan Pharma की सालाना ग्रोथ इसके करीब दोगुना है.

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी एक स्पेशियलिटी केमिकल Tatva Chintan Pharma में खरीदारी की सलाह दी है।

स्टॉक मार्केट में आई गिरावट के बावजूद केमिकल स्टॉक सुर्खियों में है। अधिकतर बाजार जानकारों का कहना है कि स्पेशियलिटी केमिकल में लॉन्ग टर्म के नजरिए से जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी एक स्पेशियलिटी केमिकल Tatva Chintan Pharma में खरीदारी की सलाह दी है। फिलहाल यह शेयर 2484 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि इस शेयर में 2920 रुपये का लेवल आसानी से देखने को मिल सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि स्मार्ट और ग्रीन केमिस्ट्री का मजबूत प्ले है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ऐसे केमिकल शामिल है जो प्रदूषण को कम रखने में सहायक है। इसमें कम मात्रा में प्रदूषणकारी तत्वों का उत्सर्जन होता है। इसके सबसे बड़े प्रोडक्ट ग्रुप SDA से परिवहन वाहनों NOx उत्सर्जन को घटाने में सहायता मिलती है।

बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ और हुई मजबूत, दिग्गजों के सुझाए 12 ट्रेडिंग कॉल, जिनमें शॉर्ट टर्म होगी जोरदार कमाई


इसके अलावा PTC से केमिकल के प्रोसेसिंग में सुधार आता है। इसके अलावा PASC सेगमेंट में Tatva Chintan Pharma और इम्पुरेमेंट कर रही है । इसके अलावा सुपरकैपिसिटी बैटरी एनर्जी स्टोरेज की लाइफ साइकिल बढ़ाने में सहायक है। इन सब खासियतों के चलते आगे कंपनी मे अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि केमिकल इंडस्ट्रीज की सालाना ग्रोथ जहां 3-4 फीसदी है वहीं Tatva Chintan Pharma की सालाना ग्रोथ इसके करीब दोगुना है। आगे कंपनी को SDA और सुपर कैपिसिटर मार्केट में ग्रोथ का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही ग्रीन केमिस्ट्री में और फोकस से कंपनी को और फायदा मिलेगा।

फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 70.50 रुपये (-2.91%) की गिरावट के साथ 2354.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।