बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ और हुई मजबूत, दिग्गजों के सुझाए 12 ट्रेडिंग कॉल, जिनमें शॉर्ट टर्म होगी जोरदार कमाई

बाजार रिकवरी की कोशिश करता है तो भी जब तक निफ्टी 17,700 का लेवल पार ना करें तब तक बहुत एग्रेसिव होकर पोजिशन ना लें। इसके पहले निफ्टी के लिए 17,100-17,200 का लेवल इमीडिएट रजिस्टेंस का काम करेगा।

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
Zee Entertainment में 366 रूपए के स्टॉपलॉस के साथ 300 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। इस स्टॉक में अगले 2-3 हफ्ते में 12.4फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

17 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में लगातार हर दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली और साप्ताहिक आधार पर बाजार 3 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडल बनाया जो बाजार में आगे कमजोरी कायम रहने का संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी 16700 के नीचे फिसल सकता है और अगर यह लेवल भी टूटता है तो और बढ़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। सप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले हफ्ते निफ्टी 526.10 अंक टूटकर 16,985.20 के नीचे चला गया। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली।

Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि शुक्रवार को बाजार में जिस तरह की गिरावट देखने को मिली ऐसे में और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता। अब अगर निफ्टी 16500 और 16200 के जोन में जाता नजर आए तो भी कोई आश्चर्य नहीं है। बाजार के लिए अगले कुछ कारोबारी दिन काफी अहम होगे। अगर बाजार में कोई रिकवरी आनी है तो फिर 16,500-16,200 का जोन निफ्टी में रिवसल केलिए काफी अहम है।

बढ़ती महंगाई पर सरकार का वार, वित्त मंत्रालय ने दिए 7 कमोडिटीज के वायदा ट्रेडिंग पर रोक लगाने के निर्देश


इस समय बाजार की नजरें सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों पर लगी हुई है। बैंकिंग शेयर ही शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले हफ्ते आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर दबाव में नजर आए। दिग्गज शेयरों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह अपनी पोजिशन हल्की रखें। अगर बाजार रिकवरी की कोशिश करता है तो भी जब तक निफ्टी 17,700 का लेवल पार ना करें तब तक बहुत एग्रेसिव होकर पोजिशन ना लें। इसके पहले निफ्टी के लिए 17,100-17,200 का लेवल इमीडिएट रजिस्टेंस का काम करेगा।

यहां हम आपको ऐसे 12 ट्रेडिंग आइडियाज दे रहे हैं जिसमें 3-4 हफ्ते में डबल डिजिट रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Kotak Securities के श्रीकांत चव्हाण की निवेश सलाह

Hindustan Unilever: Buy | LTP: Rs 2,230.25 | इस स्टॉक में 2,180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 5.4 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Hero MotoCorp: Sell | LTP: Rs 2,444.65 | इस स्टॉक में 2,500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,250 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। इस स्टॉक में नियर टर्म में 8 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

IndusInd Bank: Sell | LTP: Rs 883 | इस स्टॉक में 905 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 810 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। इस स्टॉक में नियर टर्म में 8.3 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

CapitalVia के Vijay Dhanotiya की निवेश सलाह

Cyient: Buy | LTP: Rs 984.95 | इस स्टॉक में 890 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ1,350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 37 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

निफ्टी जब तक 17700 पार ना करें, एग्रेसिव लॉन्ग लेने से बचें, आज के 2 ट्रेडिंग आइडियाज जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

TCS: Buy | LTP: Rs 3,584.35 | इस स्टॉक में 3,350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 4,000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 11.6 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Persistent Systems: Buy | LTP: Rs 4,640.15 | इस स्टॉक में 4,220 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 5,150 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 11 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Trustline Securities के Aprajita Saxena की निवेश सलाह

Cyient: Buy | LTP: Rs 984.95 | इस स्टॉक में 890 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ1,350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 37 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Larsen & Tourbo Infotech: Buy | LTP: Rs 6,978.30 | इस स्टॉक में 6,620 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 7,450-7,630 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 6.75-9.3 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

SBI Card: Sell | LTP: Rs 903.05 | इस स्टॉक में 955 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 875-810 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। इस स्टॉक में नियर टर्म में 3.1-10.3 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Grindwell Norton: Buy | LTP: Rs 1,896.25 | इस स्टॉक में 1,700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,000-2,200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 3-4 हफ्ते में 5.5-16 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

City Union Bank: Sell | LTP: Rs 140 | इस स्टॉक में 155 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 128-115 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। इस स्टॉक में नियर टर्म में 8.6-18 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

HDFC Securities के सुबाश गंगाधरन की ट्रडिंग कॉल्स

Persistent Systems: Buy | LTP: Rs 4,640.15| इस शेयर में 4,400 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 5,200 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इस स्टॉक में अगले 2-3 हफ्ते में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Cipla: Sell | LTP: Rs 860.20 | Cipla में 908 रूपए के स्टॉपलॉस के साथ 750रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। इस स्टॉक में अगले 2-3 हफ्ते में 12.8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Zee Entertainment Enterprises:| Sell | LTP: Rs 342.35 |Zee Entertainment में 366 रूपए के स्टॉपलॉस के साथ 300 रुपए के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें। इस स्टॉक में अगले 2-3 हफ्ते में 12.4फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।