निफ्टी जब तक 17700 पार ना करें, एग्रेसिव लॉन्ग लेने से बचें, आज के 2 ट्रेडिंग आइडियाज जिनमें शॉर्ट टर्म में हो सकती है जोरदार कमाई

इस समय बाजार की नजरें सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों पर लगी हुई है। बैंकिंग शेयर ही शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा तय करेंगे.

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 10:50 AM
Story continues below Advertisement
Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ग्लोबल मार्केट अच्छे नजर आ रहे थे।

Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ग्लोबल मार्केट अच्छे नजर आ रहे थे। पिछले सोमवार को भारतीय बाजार भी अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बढ़त के साथ खुले। पिछले हफ्ते के पहले आधे हिस्से के दौरान मुनाफावसूली के संकेत के बीच बाजार में हमें कंसोलिडेशन देखने को मिला लेकिन उसके बाद बाजार में बिकवाली गहरा गई और निफ्टी ने पिछले हफ्ते की समाप्ति 17000 के नीचे की।

शुक्रवार को बाजार में जिस तरह की गिरावट देखने को मिली। ऐसे में और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता। अब अगर निफ्टी 16500 और 16200 के जोन में जाता नजर आए तो भी कोई आश्चर्य नहीं है। बाजार के लिए अगले कुछ कारोबारी दिन काफी अहम होगे। अगर बाजार में कोई रिकवरी आनी है तो फिर 16,500-16,200 का जोन निफ्टी में रिवसल केलिए काफी अहम है।

बढ़ती महंगाई पर सरकार का वार, वित्त मंत्रालय ने दिए 7 कमोडिटीज के वायदा ट्रेडिंग पर रोक लगाने के निर्देश


इस समय बाजार की नजरें सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों पर लगी हुई है। बैंकिंग शेयर ही शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले हफ्ते आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर दबाव में नजर आए। दिग्गज शेयरों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह अपनी पोजिशन हल्की रखें। अगर बाजार रिकवरी की कोशिश करता है तो भी जब तक निफ्टी 17,700 का लेवल पार ना करें तब तक बहुत एग्रेसिव होकर पोजिशन ना लें। इसके पहले निफ्टी के लिए 17,100-17,200 का लेवल इमीडिएट रजिस्टेंस का काम करेगा।

यहां हम आपको एक Buy कॉल और एक Sell कॉल बता रहें है जो नियर टर्म में आपको जोरदार रिटर्न दे सकते है।

Wipro: Buy | LTP: Rs 670.80 | इस स्टॉक में 649 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 692 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में नियर टर्म में 3.2 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

M&M Financial Services: Sell | LTP: Rs 150.10 |इस स्टॉक में 157 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 144 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। इस स्टॉक में नियर टर्म में 4.1फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।