MCX Share Price: 7% क्यों टूटा शेयर? Q2 में मुनाफा और रेवेन्यू डबल होने के बाद भी धड़ाम

MCX Share Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स के शेयर आज धड़ाम हो गए और करीब 7% टूट गए। सितंबर तिमाही में मुनाफा और रेवेन्यू दोगुना से अधिक बढ़ने के बावजूद इसके शेयर बुरी तरह टूट गए। जानिए ऐसा क्यों और इसके शेयरों को लेकर अब क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 1:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सितंबर 2026 तिमाही में MCX का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 130.20% उछलकर ₹454.57 करोड़ और रेवेन्यू 113.68% बढ़कर ₹799.66 करोड़ पर पहुंच गया।

MCX Share Price: सितंबर तिमाही में मुनाफा और रेवेन्यू दोगुने से अधिक रफ्तार से चढ़ने के बावजूद एमसीएक्स के शेयर आज धड़ाम हो गए। नतीजे आने से पहले लगातार दो कारोबारी दिनों में 11% उछलकर मंगलवार 3 नवंबर को एक साल के हाई पर पहुंच गए थे और अब मुनाफावसूली के दबाव में यह टूट गया। एनालिस्ट्स के मुताबिक इस गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देखना चाहिए। फिलहाल बीएसई पर यह 5.44% की गिरावट के साथ ₹3303.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.89% टूटकर ₹3,252.50 तक आ गया था।

पिछले साल 7 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹1761.43 पर था, जिससे एक साल में यह 100.80% चढ़कर 3 नवंबर 2026 को एक साल के हाई ₹3537.00 पर पहुंच गया था। इस प्रकार महज एक साल में एमसीएक्स के शेयरों ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया।

MCX Q2 Results: खास बातें


चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में एमसीएक्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹197.47 करोड़ से 130.20% उछलकर ₹454.57 करोड़ और रेवेन्यू ₹374.23 करोड़ से 113.68% बढ़कर ₹799.66 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी एमसीएक्स का परफॉरमेंस दमदार रहा और ईबीआईटीडीए ₹243.63 करोड़ से 150.89% उछलकर ₹611.24 करोड़ तो ईबीआईटीडीए मार्जिन 65.1% से 76.4% पर पहुंच गया।

नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने एक और एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इसने अपनी कोल एक्सचेंज सब्सिडियरी एमसीएक्स कोल एक्सचेंज में ₹51.5 करोड़ का निवेश और किया। सितंबर तिमाही में किए गए इस निवेश के बाद इसमें एमसीएक्स का निवेश बढ़कर ₹52.50 करोड़ हो गया और एमसीएक्स के पास इसकी ₹10 की फेस वैल्यू वाले 5.25 करोड़ शेयर हैं।

शेयरों पर आगे क्या है रुझान

एसबीआई सिक्योरिटीज ने एमसीएक्स के शेयरों का टारगेट ₹3633 फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म ने जिक्र किया है कि ग्लोबल-कमोडिटी प्राइस वोलैटिलिटी में एमसीएक्स की सीधी भूमिका है और इसका एवरेज डेली ट्रेडेड मोमेंटम हेल्दी बने रहने की उम्मीद है, जिसे वोलैटिलिटी से सपोर्ट मिल सकता है।

MK Jewels IPO Listing: ₹162 के शेयरों ने बढ़ाई पोर्टफोलियो की चमक, 5% का लिस्टिंग गेन

Carver Roboweld IPO Listing: ₹23200 का प्रॉफिट एक लॉट में, ₹80 के शेयर ने मचाया धमाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।