घरेलू ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज मल्टीबैगर स्पेशियालिटी केमिकल स्टॉक Gujarat Fluorochemicals पर जोरदार तरीके से बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस ने हाल ही में जारी अपने नोट में कहा है कि Gujarat Fluorochemicals का गुजरात में बन रही बैटरी केमिलकल इकाई वित्तवर्ष 2023 में शुरू हो जाएगी। वित्तवर्ष 2024 से इससे रेवेन्यू मिलना भी शुरू हो जाएगा। इस केमिकल बनाने वाली कंपनी ने अनुकूल बाजार को देखते हुए अगले दो साल के लिए अपनी पूंजी खर्च योजना में बढ़ोतरी कर दी है।
ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर वित्तवर्ष 2023-24 का अपना ईपीएस अनुमान 1-10 फीसदी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 3,356 रुपये से बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया है। बतातें चलें कि Gujarat Fluoro पिछले 1 साल की अवधि का मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। इस शेयर में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।
ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 13.2 ktpa करने पर काम कर रही है। उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2023 में अपनी कुल उत्पादन क्षमता से काम करेगी। आगे FKM and PVDF के मजबूत मांग की संभावना नजर आ रही है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के प्रोडक्ट्स की कीमतों में डबल डिजिट ग्रोथ की संभावना है।
कंपनी में आगे अनुकूल स्थिति को देखते हुए वित्त वर्ष 2023 के लिए अपनी पूंजी खर्च योजना में 2.5 अरब रुपये की बढ़ोतरी करके इसको 11.5 अरब रुपये कर दिया है। कंपनी ये खर्च नए फ्लोरोपालिमर ईकाई की स्थापना में करेगी। इस सेगमेंट में कंपनी की उत्पादन क्षमता में 4 ktpa की बढ़ोतरी का अनुमान है।
फिलहाल 2.20 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 118.80 रुपये यानी 5.00 फीसदी की बढ़त के साथ 2495.15 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसका दिन का लो 2,400.00 रुपये पर है जबकि इसका दिन का हाई 2,495.15 रुपये है। इस स्टॉक का 52 वीक लो 809.55 रुपये पर है जबकि 52 वीक हाई 3,198.90 रुपये पर है। इस स्टॉक का करेंट वॉल्यूम 8,949 है। कंपनी का मार्केट कैप 27,409 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)