ब्रोकरेज हाउस IIFL ने अपने एक नोट में कहा है कि लगातार दूसरे साल IEX के पावर वॉल्यूम में सालाना आधार पर 30 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। जिसके चलते इसका मार्केट शेयर वित्त वर्ष 2020 के 3.9 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 6.3 फीसदी पर आ सकता है।
ब्रोकरेज हाउस IIFL ने अपने एक नोट में कहा है कि लगातार दूसरे साल IEX के पावर वॉल्यूम में सालाना आधार पर 30 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। जिसके चलते इसका मार्केट शेयर वित्त वर्ष 2020 के 3.9 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 6.3 फीसदी पर आ सकता है।
IIFL ने इस नोट में आगे कहा कि ST पावर मार्केट में आ रहे सुधार और MBED इम्प्लीमेंटेशन की लो विजिबिलिटी IEX के अर्निंग ग्रोथ के लिए शुभ संकेत है। इस नोट में IIFL ने आगे कहा है कि REC/ESCert ट्रेडिंग में उम्मीद से कम वॉल्यूम के चलते हमने FY22ii EPS में 5 फीसदी की कटौती की है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 22-24 की अर्निंग ग्रोथ 20 फीसदी के आसपास रह सकती है।
ब्रोकरेज हाउस का आगे कहना है कि नियर टर्म अर्निंग के नजरिए से शेयर का भाव काफी अच्छा नजर आ रहा है। करेंट लेवल से हमें इस स्टॉक में कंसोलिडेशन आने की उम्मीद है लेकिन इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस का यह भी मानना है कि इसमें लॉन्ग टर्म में ग्रोथ की काफी संभावना है। इस संभावना को देखते हुए भी IIFLने इस मल्टीबैगर स्टॉक को Add रेटिंग दिया है। बता दें कि 1 साल की अवधि में यह शेयर 102 फीसदी भागा है।
IEX का शेयर एनएसई पर आज करीब 0.10 रुपये यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 224.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इसका 52 वीक हाई 318.67रुपये का है जबकि 52 वीक लो 107.52 रुपये का है। इस शेयर का वॉल्यूम 5,123,460 के आसपास है और इसका मार्केट कैप 20,193 करोड़ रुपये है। आज का इसका डे लो 223.50 रुपये पर था जबकि डे हाई 226.50 रुपये पर था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।