जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रॉफिट जून तिमाही में 9.2 फीसदी बढ़ा, एआरपीयू 215 रुपये पहुंचा

जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11.8 फीसदी बढ़कर 39,173 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 35,032 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कुल रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 45,961 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 9:02 PM
जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 15.1 फीसदी बढ़कर 20,865 करोड़ रुपये रहा।

जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रॉफिट जून तिमाही में 9.2 फीसदी बढ़ा। इसमें मोबिलिटी और होम सर्विसेज सब्सक्राइबर्स की अच्छी ग्रोथ का हाथ रहा। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 7,764 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 7,108 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 17 जुलाई को नतीजों का ऐलान किया।

रेवेन्यू 11.8 फीसदी बढ़ा

जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11.8 फीसदी बढ़कर 39,173 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 35,032 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कुल रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 45,961 करोड़ रुपये रहा।


EBITDA 15.1 फीसदी बढ़ा

जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 15.1 फीसदी बढ़कर 20,865 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 18,135 करोड़ रुपये था। जियो ने कहा है कि ग्रोथ पर हायर फाइनेंस कॉस्ट और 5जी एसेट कैपिटलाइजेशन की वजह से डेप्रिसिएशन का असर पड़ा।

एआरपीयू 215. 6 रुपये पहुंचा

जियो का एआरपीयू साल दर साल आधार पर 3.3 फीसदी बढ़कर 215.6 रुपये रहा। प्रति व्यक्ति डेटा कंजम्प्शन 43.7 जीबी प्रति माह रहा। जून तिमाही में टोटल डेटा ट्रैफिक साल दर साल आधार पर 26.9 फीसदी बढ़ा। जियो के कुल सब्सक्राइबर की संख्या बढ़कर 53.3 करोड़ हो गई। इसमें 5जी के 28.5 करोड़ सब्सक्राइबर शामिल हैं।

डिजिटल सर्विसेज का रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़ा

कंपनी ने बताया कि डिजिटल सर्विसेज का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 20 फीसदी बढ़ा। इसमें कंटेंट, क्लाउंड कंप्यूटिंग, IoT और मैनेज्ड सर्विसेज का हाथ रहा। कनेक्टिविटी की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 11 फीसदी रही।

यह भी पढ़ें: Reliance Industries Q1 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, सभी बिजनेसेज की ग्रोथ डबल डिजिट में रही

जियो ने खुद को डीप-टेक कंपनी के रूप में स्थापित किया

जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश एम अंबानी ने कहा, "जियो ने खुद को एक डीप-टेक कंपनी के रूप में स्थापित किया है। इसने कई एडवान्स्ड टेक्नोलॉजीज में इनोवेशन की रफ्तार दिखाई है। इसका पता हमारे स्ट्रॉन्ग पेटेंट पोर्टफोलियो से मिलता है, जिसे दुनियाभर में पहचान मिली है।"

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।