शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में 3 दिनों में सिर्फ 1 खिलाड़ी ने ही कमाया पॉजिटिव रिटर्न, हफ्ते के आखिरी दिन कहां है इनकी नजर

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का Glenmark Pharma पर 520 रुपये के लक्ष्य के लिे खरीदारी की राय दी

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 12:08 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 के नया हफ्ते में 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा, Nirmal Bang के विकास सालुंखे और wavesstrategy.com के Ashish Kyal के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले में कोई भी खिलाड़ी जीते लेकिन निवेशकों का पैसा बना सकता है। इन तीन एक्सपर्ट्स के सुझाये गये स्टॉक्स पर अपनी सूझ-बूझ से ट्रेड लेकर निवेशक पैसा बना सकते हैं।

TOP CALL DAY-3

तीसरे दिन मनीष शर्मा की टॉप कॉल SBI रही जिसने 3.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया

तीसरे दिन विकास सालुंखे की टॉप कॉल AU SMALL FIN रही जिसने 2.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया


तीसरे दिन आशीष क्याल की टॉप कॉल DCM SHRIRAM रही जिसने 3 प्रतिशत का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-3 RETURN

तीसरे दिन मनीष शर्मा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.02 प्रतिशत का रिटर्न दिया

तीसरे दिन विकास सालुंखे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.18 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया

तीसरे दिन आशीष क्याल के सुझाये स्टॉक्स ने 8.25 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला शेयरः SELL TECH MAHINDRA

मनीष ने इस स्टॉक में 1453 रुपये पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1480 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1380 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Glenmark Pharma

विकास ने कहा कि इसमें 490 पर खरीदारी करें। इसमें 520 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 478 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं

wavesstrategy.com के आशीष क्याल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Asahi India

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 578 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 620 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 560 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Google 70 करोड़ डॉलर में खरीदेगा Bharti Airtel में हिस्सेदारी, टेलीकॉम शेयर में दिखा जोरदार उछाल

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Godrej Properties

विकास ने कहा कि इसमें 1684 पर खरीदारी करें। इसमें 1820 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1610 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं

wavesstrategy.com के आशीष क्याल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Heidelberg Cement

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 222 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 245 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 215 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।