सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इस दिग्गज ऑटो स्टॉक्स में आज अपने क्लाइंट्स को खरींदारी करने की सलाह दी। डीलर्स ने कहा कि इसमें BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति के तहत दांव लगाना चाहिए। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में अगले कुछ दिनों में 8400-8425 के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। वैसे भी आज ऑटो स्टॉक्स में Domestic funds द्वारा खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इस स्टॉक में आज 10 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट दिखाई दिया है और स्टॉक्स में fresh longs पोजीशन बनती हुई नजर आई है।
ऑटो स्टॉक के अलावा डीलिंग रूम्स में इस प्राइवेट बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह मिली है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इस कोटक बैंक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें आने वाले दिनों में 1950 रुपये के target आते हुए दिखाई देंगे। इसमें मार्च सीरीज में 5 प्रतिशत का Open interest दिखाई दिया है और इसके साथ ही इस स्टॉक्स में आज fresh longs पोजीशन बनती हुई दिखाई दी हैं।