KOTAK MAHINDRA AMC के नीलेश शाह ने कहा- "कल की गिरावट में उनके फंड ने की जबरदस्त खरीदारी" जानें किन सेक्टर्स में लगाया पैसा

भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत है और कुछ शेयरों को छोड़कर मार्केट फेयर वैल्यू के पास है।

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 3:25 PM
KOTAK MAHINDRA AMC के नीलेश शाह ने कहा बाजार में बॉटम का अंदाजा लगाना मुश्किल इसलिए एकदम से नहीं धीरे-धीरे पैसा लगाएं

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर के बाजार सहमे हुए हैं। गुरूवार 24 फवरी को भारतीय बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। इस गिरावट में कुछ लोग डरे रहे तो कुछ स्मार्ट फंड मैनेजर्स ने इसे खरीदारी का बेहतरीन मौका समझा। कल की गिरावट में KOTAK MAHINDRA AMC के MD&CEO नीलेश शाह ने भी बाजार में जोरदार खरादारी की। सीएनबीसी-आवाज़ से आज एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कल की गिरावट में उनके फंड ने जबरदस्त खरीदारी की है और बाजार में हर बड़ी गिरावट पोर्टफोलियो बनाने का शानदार मौका है। उन्होंने SIP जारी रखने वाले निवेशकों को शुक्रिया भी कहा।

बड़ी गिरावट खरीदारी का मौका, कल की गिरावट में जमकर खरीदारी की

नीलेश ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि कभी-कभी कुछ घटनाक्रमों की वजह से बाजार में बड़ी गिरावट आती है। जिस पर मेरा मानना है कि हर बड़ी गिरावट खरीदारी का मौका भी लाती है। कल भी इसी तरह की एक गिरावट हमने देखी और हमारें फंड ने कल की गिरावट में जमकर खरीदारी की है। किन शेयर्स में उन्होंने खरीदारी की है इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया लेकिन सेक्टर्स पर उन्होंने जरूर प्रकाश डाला।


मिडकैप आईटी वैल्यूएशन थोड़े महंगे

उन्होंने कहा कि कल की गिरावट में हमने बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में खरीदारी की। हमारे फंड ने लार्जकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप शेयर खरीदे हैं। कल की खरीदारी में हमने बैंकिंग, फाइनेंशियल, कैपिटल गुड्स शेयर खरीदे। लार्ज कैप IT, फार्मा में भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद के चलते इन स्टॉक्स में भी दांव लगाया है। इसके अलावा मिडकैप आईटी के चुनिंदा स्टॉक्स पर भी हमारा बुलिश नजरिया है। हालांकि मिडकैप आईटी वैल्यूएशन थोड़े महंगे हैं। कई अच्छी कंपनियों के वैल्यूएशन महंगे हैं।

कल की तेज गिरावट के बाद बाजार की शानदार वापसी, जानें राइटर्स की अगले हफ्ते की मंथली एक्सपायरी के लिए रेंज

युवा निवेशकों को निवेश मंत्र

इस बातचीत में युवा निवेशकों के लिए निवेश मंत्र बताते हुए नीलेश शाह ने कहा कि 20-25 की उम्र वाले निवेशक जो शेयर बाजार में 20 से 25 साल के नजरिये से निवेश करना चाहते हैं वे मिडकैप, स्मॉलकैप पर फोकस रखें। हालांकि वे लार्जकैप में भी थोड़ा निवेश कर सकते हैं। उनके लिए फोकस्ड इक्विटी में निवेश की सलाह है। साथ ही भविष्य में सैलरी बढ़ने के साथ साथ निवेश बढ़ाते जाएं। इसके अलावा कल की गिरावट के समय बुरे वक्त में SIP जारी रखने वाले निवेशकों का उन्होंने शुक्रिया अदा किया। बता दें कि इस समय 3 करोड़ से ज्यादा निवेशक MF में निवेश कर रहे हैं।

चुनिंदा फार्मा शेयर और करेक्शन में हाउसिंग फाइनेंस में करें निवेश

KOTAK MAHINDRA AMC के MD&CEO ने कहा कि फार्मा शेयरों में निवेश का अच्छा मौका है। मेरा मानना है कि चुनिंदा फार्मा शेयर खरीदने का मौका आ गया है। इस समय हम

फार्मा शेयरों पर बुलिश हैं। इसके अलावा हाउसिंग फाइनेंस में कंसोलिडेशन का फेज चल रहा है। इसलिये करेक्शन में हाउसिंग फाइनेंस में निवेश करें।

बाजार में बॉटम का अंदाजा लगाना मुश्किल, गिरावट में मार्केट में धीरे-धीरे पैसा लगाएं

भारत की ग्रोथ स्टोरी पर नीलेश काफी पॉजिटिव हैं उन्होंने कहा कि भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत है। वैसे भी कुछ शेयरों को छोड़कर मार्केट फेयर वैल्यू के पास है। हालांकि बाजार में बॉटम का अंदाजा लगाना किसी भी फंड मैनेजरे के लिए एक मुश्किल काम है। लेकिन करेक्शन और आकर्षक वैल्यूएशन पर निवेश करते रहना चाहिए। बाजार में करेक्शन पर एकदम पैसा लगाने की बजाय गिरावट में बाजार में धीरे-धीरे पैसा लगाएं।

CNBC-AWAAZ BREAKING : जूट और टाइल्स पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने का फैसला, वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

LIC IPO के जरिये बाजार में आयेंगे करोड़ों निवेशक

LIC IPO पर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का ये बहुत बड़ा आईपीओ है। इसके बाजार में करोड़ों निवेशक जुड़ेंगे। एलआईसी की पहुंच पूरे देश में हैं। एलआईसी के पास लाखों एजेंट और करोड़ों पॉलिसीहोल्डर्स हैं। इसलिए इस आईपीओ की तरफ बाजार की निगाहें लगी हुई हैं।

सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते समय नीलेश शाह ने रूस-युक्रेन संकट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस वजह से इस साल कमोडिटी कीमतों में नरमी संभव है। कमोडिटी में सप्लाई का दबाव जल्द खत्म हो सकता है। हालांकि युक्रेन संकट के चलते छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव संभव है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।