कल की तेज गिरावट के बाद बाजार की शानदार वापसी, जानें राइटर्स की अगले हफ्ते की मंथली एक्सपायरी के लिए रेंज
निफ्टी में 18200, 18300 और 18500 के लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 1:10 PM
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर ट्रेड से बचने की सलाह दी
कल की तेज गिरावट के बाद बाजार ने शानदार वापसी की है। निफ्टी 16700 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। वहीं बैंक निफ्टी आज OUT PERFORM कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स अगले हफ्ते की मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने अपने दमदार ट्रेड्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर्स
NBCC, PNB, RAIN और BHEL
वायदा बाजार में आज के SHORT COVERNING रोल्स वाले शेयर्स
RBL BANK, IDFC FIRST, TATA MOTORS और SAIL
निफ्टी और बैंक निफ्टी में किन लेवल्स पर एक्टिव हैं राइटर्स
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 18200, 18300 और 18500 के लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 18200, 18100 और 18000 के लेवल पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 38200, 38200 और 38500 के लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 38000, 37800 और 37500 के लेवल पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में कल जोरदार गिरावट देखने को मिली थी हालांकि आज इसमें अच्छी रिकवरी भी देखने को मिल रही है। लेकिन वीकेंड होने के चलते आज दोनों इंडेक्स पर ट्रेड लेने से बचने की राय होगी। रूस और यूक्रेन के संकट वाले वैश्विक माहौल में बाजार किस करवट बैठेगा इसका अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है। इसलिए मार्च सीरीज की अच्छी शुरुआत के बावजूद दोनों इंडेक्स पर आज हम ट्रेड नहीं लेंगे।
प्रशांत ने आगे कहा कि बाजार में आई हुई रिकवरी या उछाल को सेल ऑन राइज की रणनीति के रूप में भी देखा जा सकता है। फिलहाल हम निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर इस लेवल पर बुलिश नहीं हैं। हालांकि यदि निफ्टी 16800 के ऊपर कारोबार करके टिकता हुआ नजर आता है तो हम इस पर लॉन्ग कॉल्स ले सकते हैं। इसी तरह बैंक निफ्टी में भी फिलहाल लॉन्ग नहीं करना चाहिए। अगर बैंक निफ्टी 37200 के ऊपर टिकता है तो हम इसमें बुलिश नजरिया अपनाते हुए लॉन्ग कॉल ले सकते हैं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के आज के ट्रेडिंग आइडियाज
Tata Motors Mar Fut : खरीदें
Apollo Hospitals Mar Fut : खरीदें- 4710 रुपये, स्टॉपलॉस- 4600 रुपये, लक्ष्य - 5000 रुपये
Asian Paints Mar Fut : बेचें- 3121 रुपये, स्टॉपलॉस- 3165 रुपये, लक्ष्य - 3000 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन : Nifty की पुट
प्रशांत ने बाजार के माहौल को देखते हुए आज के सस्ते ऑप्शन के रूप में किसी स्टॉक पर दांव लगाने की बजाय निफ्टी पर दांव लगाना मुनासिब समझा। उन्होंने कहा कि निफ्टी की 3 मार्च की एक्सपायरी वाली 16600 के स्ट्राइक वाली पुट 220 के आस-पास खरीदें। इसमें 450 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे हालांकि उन्होंने इसमें 115 पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )