सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर मार्केट के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में नया हफ्ते में दूसरे कारोबारी दिन को 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते YES Securities के अमित त्रिवेदी, AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे और Religare Broking के अजीत मिश्रा के बीच मुकाबला हो रहा है। रोहित सिंगरे पहली बार खेल में हिस्सा ले रहे हैं। इस खेल में कोई भी मुकाबला जीते लेकिन निवेशक इनकी राय और अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके मुनाफा कमा सकते हैं।
चौथे दिन अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 2.98% का रिटर्न दिया
चौथे दिन अजीत मिश्रा के सुझाये स्टॉक्स ने 4.43% का निगेटिव रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY Alembic
अमित ने इसमें 81.3 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 90 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 77 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY Coforge
रोहित ने इस स्टॉक में 4460 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4250 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5000 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Nalco
अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 120.5 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 135 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 115 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY WELSPUN IND
अमित ने इसमें 107 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 120 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 104 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY GNFC
अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 540 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 590 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 520 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।