नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange (NSE) द्वारा फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में आज यानी मंगलवार,30 नवंबर, 2021 को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के रूप में केवल एक स्टॉक पर कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया है। एनएसई के मुताबिक एफएंडओ सेगमेंट के तहत सिक्योरिटी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इसने मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट (MWPL) की 95% सीमा को पार कर लिया है। कल यानी सोमवार को भी इस पर बैन था।
