Get App

Indian Oil ने बोनस इश्यू का किया ऐलान, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने IOC को Buy कॉल देते हुए इसके लिए 145 रुपये का लक्ष्य दिया है। IOC का शेयर वर्तमान में 107 रुपये के आसपास नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2022 पर 1:03 PM
Indian Oil ने बोनस इश्यू का किया ऐलान, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय
IOC के शेयरों में पिछले 1 साल की अवधि में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ( Indian Oil Corporation) ने ऐलान किया है कि वह अपने शेयर धारकों को 1:2 यानी हर 2 वर्तमान शेयर पर 1 नए शेयर के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। IOC ने इस बोनस शेयर के लिए 1 जुलाई 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

बता दें कि Indian Oil Corporation का गठन 1959 में हुआ था। यह एक लॉर्ज कैप कंपनी है। जिसकी मार्केट कैप 1,00,119.58 करोड़ रुपये है। कंपनी गैस और पेट्रोलियम सेक्टर में कारोबार करती है। Indian Oil Corporation के अहम प्रोडक्ट/ रेवेन्यू सेगमेंट में पेट्रोलियम रिफाइनरी प्रोडक्ट , दूसरी तरह की सेवाएं , सेल्स ऑफ सर्विसेस, स्क्रैप और सब्सिडी शामिल है।

31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2,06,461 करोड़ रुपये रही थी जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1,63,733 करोड़ रुपये रही थी। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने 3.60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी एलान किया है। जो कि बोनस शेयर के बाद वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति शेयर 2.40 रुपये फाइनल डिविडेंड के रुप में होगा। इस फाइनल डिविडेंड के भुगतान के लिए निर्धारित रिकॉर्ड डेट के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें