इंडिगो ने नीतन चोपड़ा को अपना चीफ डिजिटल एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर नियुक्त करने का किया ऐलान

नीतन चोपड़ा अगले साल 3 जनवरी से इंडिगो के पहले CDIO का चार्ज संभालेंगे

अपडेटेड Dec 24, 2021 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
IndiGo के पहले CDIO नियुक्त हुए नीतन चोपड़ा

इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Ltd) ने 23 दिसंबर को एक अहम ऐलान किया है जिसमें कंपनी ने 3 जनवरी, 2022 से नीतन चोपड़ा (Neetan Chopra) को एयरलाइन के मुख्य डिजिटल और सूचना अधिकारी (Chief Digital and Information Officer (CDIO) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

25 से अधिक वर्षों के अनुभव वाले नीतन चोपड़ा इंडिगो में CDIO की नव-निर्मित भूमिका के लिए नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं।

वर्तमान में चोपड़ा दुबई होल्डिंग (Dubai Holding) में ग्रुप चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के रूप में कार्यरत हैं और इसके पहले वे अमीरात (Emirates) में आईटी और इनोवेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे।


Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Data Patterns, Ajanta Pharma, PSP Projects और अन्य स्टॉक्स

एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि CDIO की भूमिका इंडिगो की व्यावसायिक रणनीति के एक अभिन्न अंग के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटलाइजेशन (information technology and digitalisation) के विकास और कार्यान्वयन के लिए वीजन और नेतृत्व प्रदान करेगी।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता (Chief Executive Officer Ronojoy Dutta) ने रिलीज में कहा, "चौपड़ा का प्रौद्योगिकी और डिजिटल डिसरप्शन में व्यापक एयरलाइन अनुभव इंडिगो के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने में काफी मददगार होगा।"

इंडिगो के पहले CDIO के रूप में अपनी नियुक्ति पर, चोपड़ा ने कहा कि वह भारत लौटने और "लीन क्लीन फ्लाइंग मशीन" इंडिगो में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, "मैं हमारे उत्साही कर्मचारियों, समझदार ग्राहकों, हमारे सहयोगी भागीदारों और दुनिया के सबसे वाइब्रेंट टेक इकोसिस्टम के साथ इंडिगो के डिजिटल भविष्य का सह-निर्माण करने के लिए तत्पर हूं।"

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

गौरतलब है कि चोपड़ा ने 1992 में भारत में एक्सेंचर कंसल्टिंग (Accenture Consulting) के साथ अपना करियर शुरू किया और बाद में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चले गए और वर्ष 1995 में एक सीनियर आईटी मैनेजर के रूप में अमीरात में शामिल हो गए।

उसके बाद दुबई होल्डिंग में उनके ग्रुप सीटीओ के रूप में शामिल होने से पहले वह 2018 में अमीरात से जुड़े रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।