इंडसइंड बैंक और एडीबी ने 560 करोड़ रुपये की सप्लाई चैन फाइनेंसिंग के लिए किया समझौता

एससीएफ के लिए बैंक ने हाल ही में एक अत्याधुनिक डिजिटल पोर्टल 'earlyCredit' लॉन्च किया है जो कि कॉरपोरेट्स, सप्लायर्स और डीलरों के लिए एससीएफ लेनदेन के चौबीसों घंटे के लिए निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराता है

अपडेटेड Sep 03, 2022 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
IndusInd Bank ने कहा कि उसने भारत में एससीएफ सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने के लिए 560 करोड़ रुपये के प्रारंभिक आउटले के साथ ADB के साथ हाथ मिलाया है

प्राइवेट सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने शुक्रवार 2 सितंबर को कहा कि उसने भारत में सप्लाई चैन फाइनेंस (SCF) सॉल्यूशंस को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank (ADB) के साथ हाथ मिलाया है।

प्राइवेट बैंक ने कहा कि उसने भारत में एससीएफ सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से 560 करोड़ रुपये के प्रारंभिक आउटले के साथ एडीबी के साथ पार्शियल गारंटी प्रोग्राम के लिए समझौता किया है।

इंडसइंड बैंक का लक्ष्य एमएसएमई वित्तपोषण (MSME financing) में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है और यह साझेदारी इस क्षेत्र में बैंक की विभिन्न कारोबारी कदमों को और मजबूत करेगी। एससीएफ एक फोकस क्षेत्र होने के साथ, बैंक ने एससीएफ के लिए नए प्रोडक्ट स्ट्रक्चर को लॉन्च करने सहित कई रणनीतिक प्रयास शुरू किए हैं।


इसके अलावा बैंक ने हाल ही में एससीएफ के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल पोर्टल -'earlyCredit' लॉन्च किया है, जो कॉरपोरेट्स, सप्लायर्स और डीलरों के लिए एससीएफ लेनदेन के 24x7 निर्बाध सुविधा उपलब्ध कराता है।

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और एफआईआई की खरीदारी के बीच बीते हफ्ते सपाट बंद हुए बाजार

इस साझेदारी पर SME business & SCF, फाइनेंशियल सर्विस हेड अमिताभ सराफ ने कहा, "इंडसइंड बैंक में हम समग्र एससीएफ सॉल्यूशंस की पेशकश करके एक कॉर्पोरेट यूनिट के पूरे इकोसिस्टम की फंडिंग करने के लिए तत्पर हैं। एससीएफ सॉल्यूशंस कॉर्पोरेट और उनके डीलर/सप्लायर्स दोनों के लिए एंड-टू-एंड आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

सराफ ने कहा, "एडीबी जैसे ग्लोबल संगठन के साथ साझेदारी हमारे एससीएफ प्लेटफॉर्म को मजबूत करती है, जो देश में एक लीडिंग प्रोवाइडर है। यह समझौता बैंक के लिए सर्वोत्तम फंडिंग सॉल्यूशंस के साथ हमारे ग्राहकों को नई सुविधा के साथ और सशक्त बनाने के अवसर खोलेगा।"

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।