राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस स्टॉक पर निवेशकों को भी भरोसा, जानिए टारगेट

LKP Securites ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में आगे कहा है कि केनरा बैंक AMC, HFC और इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री करके पूंजी जुटा सकती है

अपडेटेड May 11, 2022 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीएसई पर उपलब्ध केनरा बैंक के शेयर होल़्डिग पैटर्न के मुताबिक बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की केनरा बैंक में 1.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल केनरा बैंक पर ब्रोकरेज को भी भरोसा है। केनरा बैंक के मुनाफे में पिछले 8 तिमाहियों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही में किया गया 54 अरब रुपये का भारी प्रोविजन कंपनी के बैलेसशीट को मजबूत बनाए गए है।

ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि नियरटर्म में बैंक में पूंजी डाली जा सकती है। आगे बैंक के लोन बुक में सालाना आधार पर 2 फीसदी की ग्रोथ मुमकिन है।

LKP Securites ने केनरा बैंक को Buy ऱेटिंग देते हुए इसके लिए 260 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि केनरा बैंक में वर्तमान लेवल से 30 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है। LKP Securites ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में आगे कहा है कि केनरा बैंक AMC, HFC और इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री करके पूंजी जुटा सकती है। आगे हमें सिडीकेंट बैंक के साथ हुए मर्जर की वजह से उत्पन्न हुई परेशानियां खत्म होती नजर आ सकती है।जिसके चलते बैंक के मुनाफे में धीरे-धीरे सुधार आता नजर आ सकता है।


बीएसई पर उपलब्ध केनरा बैंक के शेयर होल़्डिग पैटर्न के मुताबिक बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की केनरा बैंक में 1.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 30% नीचे, जानिए क्या अभी भी कायम है एक्सपर्ट्स का भरोसा

बता दें कि 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक का मुनाफा 64.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,666.2 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,010.9 रुपये पर रहा था। चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 25.3 फीसदी की बढ़त के साथ 7,006 करोड रुपये पर रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में 5,589.2 करोड़ रुपये पर रही थी।

चौथी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.80 फीसदी से घटकर 7.51 फीसदी पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 2.86 फीसदी से घटकर 2.65 फीसदी पर आ गया है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।