IRCTC के शेयर अपने 52 वीक हाई से 47% टूटे , अब इसमें खरीदें, बेचें या रहें बने!

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि IRCTC के शेयरों का चार्ट पैटर्न कमजोर नजर आ रहा है और यह अपने हाल के 645 रुपये प्रति शेयर के पेनिक लो से भी फिसलकर 600 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकता है

अपडेटेड May 11, 2022 पर 12:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 7 महीनों में एनएसई पर IRCTC का शेयर 1,279.26 रुपये के अपने 52 वीक हाई से गिरकर वर्तमान में 674.95 रुपये पर आ गया है।

IRCTC share Outlook: अक्टूबर 2021 में अपना 52 वीक हाई छूने के बाद Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) का शेयर लगातार गिर रहा है। पिछले 7 महीनों में एनएसई पर IRCTC का शेयर 1,279.26 रुपये के अपने 52 वीक हाई से गिरकर वर्तमान में 674.95 रुपये पर आ गया है। पिछले 7 महीने में यह शेयर करीब 47 फीसदी टूटा है।

मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक IRCTC के शेयरों पर बात करते हुए GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि यह स्टॉक कोविड-19 की अगली लहर की संभावना के चलते दबाव में है। चीन में कोविड के नए मामलों में आई बढ़ोतरी के कारण लॉकडाउन लगा दिया है जिसका असर भारतीय बाजार के सेटीमेंट पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एनर्जी की बढ़ती कीमतों ने भी IRCTC के लिए कटे पर नमक का काम किया है क्योंकि एनर्जी की बढ़ती कीमतों की वजह से ट्रेनों को चलाने की लागत बढ़ सकती है जिससे आगे आनेवाले तिमाहियों में कंपनी के मार्जिन पर दबाव दिखने की उम्मीद है।

Multibagger stock: कमजोर बाजार में भी 60% भागा यह स्टॉक, आगे भी दिखा सकता है दम


Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि IRCTC के शेयरों का चार्ट पैटर्न कमजोर नजर आ रहा है और यह अपने हाल के 645 रुपये प्रति शेयर के पेनिक लो से भी फिसलकर 600 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकता है।

वहीं GCL Securities के रवि सिंघल की सलाह है कि IRCTC के शेयरों में वर्तमान स्तर पर नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी। क्योंकि इस शेयर में आई गिरावट के कारण अभी नियर टर्म में भी बने रहेंगे ।जिनके पोर्टफोलियो में लंबी अवधि के नजरिए से यह स्टॉक शामिल है वह 588 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इसमें बने रह सकते है और जो इस स्टॉक में नई खरीदारी करना चाहते है वह 850 रुपये के आसपास मिलने पर इसमें किश्तों में अपनी खरीद शुरु कर सकते है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।