आज सबसे ज्यादा कमजोर रहा IT Sector, जानिये जेपी मॉर्गन ने आईटी सेक्टर पर क्यों घटाई रेटिंग

मिडकैप आईटी शेयरों में आज MPHASIS में 4.68 प्रतिशत, PERSISTENT SYSTEMS में 2.89 प्रतिशत, TANLA PLATFORMS के शेयर में 2.59 प्रतिशत जबकि MINDTREE के शेयर में 2.50 प्रतिशत की गिरावट नजर आई

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 5:55 PM
जेपी मॉर्गन ने आज INFOSYS, TECH MAHINDRA, MPHASIS और PERSISTENT SYSTEMS पर अपनी रेटिंग्स को डाउनग्रेड किया है। उनका कहना है कि आईटी सेक्टर के स्टॉक्स प्रीकोविड स्तर से 40 प्रतिशत प्रीमियम पर मिल रहे हैं

आज बाजार में फार्मा शेयरों में उछाल देखने को मिला। वहीं बैंकिंग शेयरों में तेजी नजर आई। हालांकि आज NBFC शेयरों में गिरावट देखने को मिली जबकि मेटल शेयरों में बढ़त नजर आई। ऑटो-एंसिलरी शेयर भी बाजार में दौड़ते दिखाई दिये। जबकि IT शेयर फिसले। वैसे भी बाजार में आज सबसे ज्यादा कमजोर सेक्टर के रूप में  IT सेक्टर नजर आया।

आईटी सेक्टर की कमजोरी को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने IT सेक्टर पर रिपोर्ट निकाली है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट में क्या है इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि IT सेक्टर पर जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें उन्होंने सभी ओवरवेट रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल कर दिया है। दिग्गज ब्रोकरेज हाउस ने IT सेक्टर पर अंडरवेट नजरिया अपनाया है।

यतिन मोता ने बताया कि जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मध्यम अवधि में मार्जिन पर दबाव रहने की आशंका है। इसके अलावा लंबी अवधि के ट्रेंड से मार्जिन नीचे रह सकती है। इसके आगे उन्हें सीमित मार्जिन बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। वैसे भी इस समय प्री-कोविड औसत से आईटी शेयर 40% से अधिक के प्रीमियम पर मिल रहे हैं। उन्होंने कुल मिलाकर इस समय आईटी सेक्टर पर बेयरिश नजरिया अपनाया है।


जेपी मॉर्गन ने आज कई दिगग्ज आईटी शेयरों पर अपनी रेटिंग घटाई है। ब्रोकरेज हाउस ने इंफोसिस (INFOSYS), टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA), एम्फैसिस (MPHASIS) और परसिस्टेंट सिस्टम्स (PERSISTENT SYSTEMS) पर अपनी रेटिंग्स को डाउनग्रेड किया है।

आईटी सेक्टर के शेयरों में घटते मार्जिन और ग्लोबल मंदी की आशंका के चलते गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल में अब तक देखा जाये तो आईटी सेक्टर बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं किया है बल्कि इसमें मुनाफावसूली ही ज्यादा देखने को मिली है।

Dealing Rooms में इस बैंकिंग स्टॉक में 40 रुपये की अपसाइड की उम्मीद में हुई बंपर खरीदारी

आज लार्ज कैप आईटी स्टॉक्स में Infosys में 1.5 प्रतिशत, TCS में 1 प्रतिशत, Wipro में 2 प्रतिशत, HCL Technologies में 1.4 प्रतिशत और Tech Mahindra में 1.6 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है।

मिडकैप आईटी स्टॉक्स की बात करें तो आज दोपहर करीब 1 बजे के दौरान MPHASIS का शेयर 4.68 प्रतिशत या 109.85 रुपये गिरकर 2237.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि PERSISTENT SYSTEMS का शेयर 2.89 प्रतिशत या 106.70 रुपये गिरकर 3587.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

इसके अलावा TANLA PLATFORMS का शेयर 2.59 प्रतिशत या 18.40 रुपये गिरकर 692.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं MINDTREE का शेयर 2.50 प्रतिशत या 84.60 रुपये गिरकर 3297.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।