ITC मैनेजमेंट ने कारोबार के पुनर्गठन ( restructuring) से इनकार नहीं किया है। कंपनी के चेयरमैन SANJIV PURI ने कहा है कि FMCG कारोबार के डीमर्जर और आईटी सब्सिडियरी (IT subsidiary)की लिस्टिंग पर विचार के लिए कंपनी तैयार है। कंपनी कारोबार में विस्तार के लिए अगले 3 सालों में 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी।
कंपनी का कहना है कि वह 35-40 फीसदी रकम FMCG कारोबार में ग्रोथ में खर्च करेगी जबकि 25-30 फीसदी रकम पेपरबोर्ड और 10 फीसदी होटल कारोबार पर खर्च करेगी। कंपनी ने साफ किया है कि वह होटल कारोबार के डीमर्जर की योजना को रद्द नहीं करेगी। होटल इंडस्ट्री में रिकवरी के बाद डीमर्जर पर काम जारी है।
ऐसे में ब्रोकरेज हाउस आईटीसी के स्टॉक पर क्या नजरिया रखते है । आइए डालते है इसपर एक नजर ।
CLSA ने आईटीसी पर Buy रेटिंग देते हुए इस शेयर का लक्ष्य 275 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मैनेजमेंट ने कारोबार और मार्जिन विस्तार की स्ट्रैटेजी सामने रखी है। कंपनी कारोबार विस्तार के लिए अधिग्रहण का रास्ता अपना सकती है । तंबाकू सेक्टर के लिए टैक्स का ढांचा पॉजिटिव है। वहीं होटल और इंफोटेक कारोबार के रीस्ट्रक्चरिंग का विकल्प खुला है। डीमर्जर से FMCG में वैल्यू अनलॉकिंग संभव है।
वहीं दूसरी ब्रोकरेज फर्म ने UBS ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक का लक्ष्य 280 रुपये दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि restructuring की खबर इस स्टॉक के लिए पॉजिटीव होगी।
इसी तरह JEFFERIES ने भी इस शेयर पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है जबकि JP MORGAN ने इस शेयर पर 238 रुपये के लक्ष्य के साथ अपना न्यूट्रल नजरिया बनाए रखा है।