ITC Q1 Result Preview : कंपनी का मुनाफा 34% बढ़ सकता है, रेवन्यू में 22% की बढ़त संभव

ITC के सिगरेट कारोबार में बढ़ोत्तरी नजर आ सकती है और इसके वॉल्यूम एवं EBIT में भी ग्रोथ देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Jul 30, 2022 पर 11:51 AM
ITC कंपनी के मुनाफे और आय में वृद्धि नजर आ सकती है जबकि पिछले 1 महीने में इस शेयर में करीब 13% की तेजी आई है

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक आईटीसी (ITC) के पहली तिमाही के नतीजे सोमवार 1 अगस्त 2022 को आएंगे। अनुमान के मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 34% से ज्यादा बढ़ सकता है। कंपनी के रेवेन्यू में 22% की बढ़त की भी संभावना है। इतना ही नहीं कंपनी की मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद नजर आ रही है। फिलहाल 1 महीने में ये शेयर करीब 13% उछला है।

ITC Q1FY23 YoY

CNBC-TV18 Poll के मुताबिक सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 34.5% बढ़कर 4050 करोड़ रुपये रह सकता है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3019.5 करोड़ रुपये रहा था।


सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 22.5% बढ़कर 14950 करोड़ रुपये रह सकती है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 12217.1 करोड़ रुपये रही थी।

CNBC-TV18 Poll के मुताबिक सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 29% बढ़कर 5150 करोड़ रुपये रह सकता है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 3992.16 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की मार्जिन 32.7% से बढ़कर 34.4% रह सकती है।

सेगमेंट के लिहाज से बात करें तो CNBC-TV18 Poll के मुताबिक कंपनी के सिगरेट कारोबार में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में सिगरेट कारोबार में 27-30% की ग्रोथ नजर आ सकती है। इसके वॉल्यूम में 25-28% का इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं इस सेगमेंट की EBIT growth 29-31% देखने को मिल सकती है।

पॉजिटिव ग्लोबल रुझानों, FIIs की खरीदारी, रुपये में रिकवली और कंपनियों के मजबूत नतीजों के बल पर बाजार में जारी रही रैली

वहीं FMCG सेगमेंट की बात करें तो FMCG margins में तिमाही आधार पर 20-30 bps की गिरावट देखने को मिल सकती है। बढ़ी हुई इनपुट लागत के कारण मार्जिन में कमजोरी नजर आ सकती है।

कंपनी के Hotels कारोबार में सालाना आधार पर मजबूत रिवाइवल देखने को मिल सकता है। जबकि कंपनी के पेपर और एग्री कारोबार में भी अच्छा परफॉर्मेंस नजर आ सकता है।

CNBC-TV18 Poll के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी के होटल सेगमेंट में आय में इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं जून तिमाही में कंपनी के एग्री बिजनेस में भी 40-45% की वृ्द्धि नजर आ सकती है। जबकि कंपनी का पेपर बिजनेस वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में 25-30% की ग्रोथ दिखा सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।