पॉजिटिव ग्लोबल रुझानों, FIIs की खरीदारी, रुपये में रिकवली और कंपनियों के मजबूत नतीजों के बल पर बाजार में जारी रही रैली

पिछले हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स में 2.67 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई जबकि निफ्टी में 2.62 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Jul 30, 2022 पर 10:22 AM
FIIs ने जुलाई महीने में कुल 6,567.71 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है जबकि DIIs ने कुल 10,546.02 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है

शुक्रवार 29 जुलाई को समाप्त कारोबारी हफ्ते के दौरान भारतीय इक्विटी बाजार में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली। यूएस फेड ने उम्मीदों के मुताबिक ब्याज दरें बढ़ाईं। पॉजिटिव ग्लोबल रुझानों के चलते भारतीय बाजारों में तेजी नजर आई। भारतीय रुपये में रिकवरी, भारतीय उद्योग जगत से बेहतर तिमाही नतीजे और घरेलू बाजार में FIIs की वापसी ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट्स को सपोर्ट मिला।

बीते हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,498.02 अंक (2.67 प्रतिशत) उछलकर 57,570.25 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 438.85 अंक (2.62 प्रतिशत) की तेजी के साथ 17158.3 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि जुलाई महीने में दोनों प्रमुख इंडेक्सेस में 8.5 प्रतिशत की तेजी आई।

बीएसई लार्ज कैप इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की तेजी रही। इसमें Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Tata Steel, SBI Life Insurance Company, IndusInd Bank के शेयरों में मजबूती नजर आई। जबकि Zomato, PB Fintech, One 97 Communications Paytm और Dr Reddy's Laboratories के शेयर कमजोर नजर आये।


बीएसई मिड कैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसमें Hindustan Aeronautics, Jindal Steel & Power, Bajaj Holdings & Investment, Page Industries, Nuvoco Vistas Corporation, Adani Power और Sun TV Network में तेजी देखने को मिली। जबकि Mahindra & Mahindra Financial Services, Shriram Transport Finance Corporation, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Biocon और Indraprastha Gas में गिरावट नजर आई।

Share Market: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सिर्फ 3 दिन में 9 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की तेजी रही। इसमें Cerebra Integrated Technologies, Yaari Digital Integrated Services, D-Link India, Astra Microwave Products, Diamines and Chemicals, Sree Rayalaseema Hi Strength, Navin Fluorine International और Suryoday Small Finance Bank आदि शेयरों में 15-27% की तेजी देखने को मिली। जबकि Tanla Platforms, Sharda Cropchem, Steel Exchange India, Bajaj Hindusthan Sugar और Hindustan Foods जैसे शेयर 15-26% तक टूटे।

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में Tata Consultancy Services, Bajaj Finserv और Asian Paints की मार्केटकैप सबसे ज्यादा बढ़ी। वहीं दूसरी तरफ Dr Reddy's Laboratories, Kotak Mahindra Bank और Mahindra and Mahindra की मार्केटकैप सबसे ज्यादा घटी।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल 7.7 प्रतिशत बढ़ा। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 5 प्रतिशत बढ़ा। जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी नजर आई।

पिछले कारोबारी हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशकों (foreign institutional investors (FIIs) ने 145.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (domestic institutional investors (DIIs) ने 2238.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वहीं जुलाई महीने की बात करें तो FIIs ने कुल 6,567.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचें है जबकि DIIs ने कुल 10,546.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

बीते कारोबारी हफ्ते में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद भारतीय रुपये में रिकवरी देखी गई। यह 29 जुलाई को 59 पैसे बढ़कर 79.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि 22 जुलाई को 79.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।