ITC Q1 Result: मुनाफा 33% बढ़कर 4,169 करोड़ और आय 39% बढ़कर हुई 17,289.5 करोड़ रुपये

आज जारी किये नतीजों के मुताबिक ITC ने मुनाफा, आय और EBITDA तीनों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 6:25 PM
सालाना आधार पर ITC की आय 12,217.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,289.5 करोड़ रुपये हुई

देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनियों में शुमार आईटीसी (ITC) ने वित्त वर्ष 2023 की जून तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान किया। इसके मुताबिक कंपनी के सालाना आधार पर मुनाफे और आय दोनों में वृद्धि हुई है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 4,169 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पहली तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 17,289.5 करोड़ रुपये हो गई है।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 4,169 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 4050 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,013.5 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 39 प्रतिशत बढ़कर 17,289.5 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 14,950 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 12,217.1 करोड़ रुपये रही थी।


सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA बढ़कर 5,647.2 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 5,150करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 3,992.2 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के नतीजों के मुताबिक जून तिमाही में आईटीसी का EBITDA मार्जिन 32.7% रही जबकि इसके 34.4% रहने का अनुमान था। हालांकि सालाना आधार पर जून तिमाही में भी मार्जिन बिना बदलाव के 32.7% पर बरकरार रहा।

कंपनी के सिगरेट सेगमेंट में अच्छी आय ग्रोथ देखने को मिली। जून तिमाही के दौरान कंपनी की आय ग्रोथ 28.63 रही जबकि इसके 27-30% रहने का अनुमान था।

CHOLA FINANCE नतीजों के बाद आज 4% से ज्यादा चढ़ा, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

कंपनी ने कहा कि उसके सिगरेट कारोबार की आय सालाना 28.63 प्रतिशत बढ़कर 7,464.10 करोड़ रुपये हो गई।। वहीं नॉ-सिगरेट कारोबार की आय सालाना 19.49 प्रतिशत बढ़कर 4,458.71 करोड़ रुपये रही।

होटल कारोबार की आय भी बढ़कर 5,80.71 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह एग्री बिजनेस की आय 82.29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,492.14 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने कहा कि पेपरबोर्ड्स, पेपर और पैकेजिंग बिजनेस से सेगमेंटल आय सालाना आधार पर 43.35 प्रतिशत बढ़कर  2,267.22 करोड़ रुपये रही।

आज बाजार बंद होने के समय ITC का शेयर एनएसई पर 1.47 प्रतिशत या 4.45 रुपये बढ़कर 307.50 रुपये पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।