Get App

जेएम फाइनेंशियल ने पेटीएम को दी sell रेटिंग, लक्ष्य घटाकर 1240 रुपये किया

JM Financial Institutional ने पेटीएम (One97 Communications Ltd) को SELL रेटिंग देते हुए इसके लिए अपना लक्ष्य 1783 रुपये से घटाकर 1240 रुपये का किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2021 पर 2:42 PM
जेएम फाइनेंशियल ने पेटीएम को दी sell रेटिंग, लक्ष्य घटाकर 1240 रुपये किया

ब्रोकरेज फर्म JM Financial Institutional ने पेटीएम (One97 Communications Ltd) को SELL रेटिंग देते हुए इसके लिए अपना लक्ष्य 1783 रुपये से घटाकर 1240 रुपये का किया है।

लिस्टिंग के बाद से पेटीएम में करीब 17.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। लिस्टिंग के बाद से इस स्टॉक की मार्केट वैल्यू 24000 करोड़ रुपये घट गई है। आईपीओ प्राइस पर कंपनी की वैल्यू 1.39 लाख करोड़ रुपये थी। इस शेयर का इश्यू प्राइस 2150 रुपये प्रति शेयर था।

जेएम फाइनेंशियल ने अपने निवेशकों के लिए जारी एक नोट में कहा है कि पेटीएम को नए कस्टमर हासिल करने में कठोर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे कंपनी के कोर बिजनेस की कमाई में कमी आती दिखेगी जबकि इसके दूसरे कारोबार जैसे कॉर्मस , क्लाउंड और फाइनेंशियल सर्विसेस में अभी बहुत कुछ हासिल किए जाने बाकी है।

जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि पेटीएम को अपने MTU ग्रोथ को बनाए जारी रखने के लिए फंडिंग की जरुरत पड़ती रहेगी। जिसको देखते हुए कंपनी के मुनाफे में आने की डगर आसानी नजर नहीं आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें