Fineotex Chemical के शेयरों ने 1 महीने में दिखाई 30% की तेजी, आशिष कोचालिया ने भी खरीदी 1.8% हिस्सेदारी

कंपनी की आय में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 57 फीसदी है, जबकि बकाया 43 फीसदी कमाई विदेशी बाजारों से होती है.

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 3:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी अपने टेक्सटाइल केमिकल के कोर बिजनेस के अलावा होम केयर, हाइजीन और ड्रिलिंग स्पेशियिलिटी केमिकल के कारोबार में भी सफलता के साथ पांव रख चुकी है.

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Fineotex Chemical के शेयरों में पिछले 1 महीने में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 19 फीसदी भागा है। मार्च तिमाही के दौरान दिग्गज निवेशक आशिष कोचालिया ने इस स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी में 1.84 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी द्वारा जारी मार्च 2022 के ताजे शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में आशिष कोचालिया ने मार्च तिमाही के दौरान 20.42 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं जबकि इसके पिछले तिमाही में कंपनी में आशिष कोचालिया की कोई भी हिस्सेदारी नहीं थी।

कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक ऐसे व्यक्तिगत निवेशक जिनकी शेयर पूंजी 2 लाख रुपये से ज्यादा है अथवा HNI ने मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी पिछले तिमाही के 3 फीसदी से बढ़ाकर 5.65 फीसदी कर ली है।


वहीं ऐसे रिटेल निवेशक जिनकी शेयर पूंजी 2 लाख रुपये से कम है उन्होंने Fineotex Chemical में अपनी हिस्सेदारी मार्च 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 20.13 फीसदी से घटकार 18.76 फीसदी कर ली है।

बता दें कि Fineotex Chemical एक स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी है जो टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाले केमिकल पर फोकस करती है। दिसंबर 2021 तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 72 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 151 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि इसी अवधि में कंपनी की आय तिमाही आधार पर 34 फीसदी की बढ़त के साथ 1,051 करोड़ रुपये पर रही थी।

ऑपरेटिंग लेवल पर देखें तो दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी का एबिटडा तिमाही आधार पर 0.70 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 251 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि एबिटडा मार्जिन तिमाही दर तिमाही आधार पर 18.8 फीसदी से बढ़कर 23.9 फीसदी पर रहा था।

मार्च में पैसेंजर व्हीकल की रिटेल बिक्री 5 फीसदी गिरकर 2,71,358 यूनिट पर रही: FADA

गौरतलब है कि कंपनी की आय में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 57 फीसदी है, जबकि बकाया 43 फीसदी कमाई विदेशी बाजारों से होती है। कंपनी अपने टेक्सटाइल केमिकल के कोर बिजनेस के अलावा होम केयर, हाइजीन और ड्रिलिंग स्पेशियिलिटी केमिकल के कारोबार में भी सफलता के साथ पांव रख चुकी है।

फिलहाल 03:05 बजे के आसपास एनएसई पर 0.10 रुपये यानी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 191.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 1659191 पर है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 198.20 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 61.25 रुपये पर है। कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप 2,115 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।