खिलाड़ी नंबर 1- शेयर बाजार का सबसे बड़ा खेल जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

राजन ने कहा कि KPIT Tech में 628 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए इसमें 670 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 12:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 के कारोबारी हफ्ते के खेल के नये हफ्ते में फिर से 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार। सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में इस हफ्ते मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह, Angel One के समीत चव्हाण और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में खिलाड़ी मुकाबला करेंगे जिसमें उन्हें उनके स्टॉक्स पर कम या ज्यादा रिटर्न मिलेगा। वहीं निवेशक उनकी सलाह और अपनी सूझ-बूझ से उनके सुझाये स्टॉक्स पर दांव खेलकर इसमें अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं-

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।


इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY KPIT Tech

राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 628 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 670 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 607 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY Mahanagar Gas

समीत ने इस स्टॉक में 813 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 782 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 782 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Symphony

मेहुल ने कहा कि इसमें 1166 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1110 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Asian Paints और BEL पर कमाई करने के लिए दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Birlasoft

राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 473 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 510 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 450 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY Tata Steel Long Pdts

समीत ने इस स्टॉक में 777 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 751 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 850 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tata Mot DVR

मेहुल ने कहा कि इसमें 217 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 238 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 210 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY V-Guard Industries

राजन ने कहा कि इस स्टॉक में 221 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 240 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 213 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Asian Paints और BEL पर कमाई करने के लिए दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY APL Apollo Tubes

समीत ने इस स्टॉक में 951 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 918 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1045 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY L&T Infotech

मेहुल ने कहा कि इसमें 6300 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 6000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।