सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
बंधन बैंक (BANDHAN BANK) ने Q3 में करीब 89 हजार 200 करोड़ के लोन बांटे हैं। इस अवधि में बैंक की ग्रोथ 11 परसेंट रही है। कुल डिपॉजिट में 19 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।
CLSA की BANDHAN BANK पर राय
CLSA ने BANDHAN BANK पर बिकवाली की राय दी है और इसमें 245 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनका कहना है कि इसमें कलेक्शन का ट्रेड मजबूत है जो कि बैंक के लिए पॉजिटिव है। लेकिन वे MFI एसेट पर कोविड के असर को लेकर सतर्क हैं।
GOLDMAN SACHS की BANDHAN BANK पर राय
GOLDMAN SACHS ने BANDHAN BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 440 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि माइक्रोफाइनेंस में 91% कलेक्शन क्षमता पॉजिटिव संकेत है। सालाना आधार पर Q3 में AUM में 11% की ग्रोथ नजर आई है।
JEFFERIES की ICICI BANK पर राय
JEFFERIES ने ICICI BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि हालिया करेक्शन के बाद इसमें एंट्री का अच्छा मौका है। ICICI BANK इनकी टॉप पिक में शामिल है। इसमें मार्जिन बढ़ने,क्रेडिट कॉस्ट घटने से री-रेटिंग संभव है।