जानिये किस एक्सपर्ट ने अपने सुझाये स्टॉक्स पर सिर्फ 4 दिनों में कमाया 20% रिटर्न, शेयर बाजार के खेल में आज कहां लगाया दांव

चौथे दिन आशीष कयाल की टॉप कॉल PNB HSG FIN रही और इसने 11% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Jun 10, 2022 पर 12:47 PM
Story continues below Advertisement
विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 20.73% का रिटर्न दिया

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन को 3 खिलाड़ी मुकाबला कर रहे हैं। इस हफ्ते इस खेल में LKP Securities के रूपक डे, Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय और wavesstrategy.com आशीष कयाल के बीच मुकाबला हो रहा है यानी कि पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY - 4

चौथे दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय की टॉप कॉल MRPL रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

चौथे दिन की समाप्ति पर रूपक डे की टॉप कॉल JK PAPER रही जिसने 1% का रिटर्न दिया


चौथे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल की टॉप कॉल PNB HSG FIN रही जिसने 11% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-4 RETURN

चौथे दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स ने 20.73% का रिटर्न दिया

चौथे दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 9.68% का रिटर्न दिया

चौथे दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये स्टॉक्स ने 8.45% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Vighnahara Investment के विभोर विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jindal Saw

एलआईसी के शेयर में लगातार नौवें दिन गिरावट, एंकर बुक लॉक-इन पीरियड खतम होने पर हो सकती है और बिकवाली

विभोर ने कहा कि इसमें 85.2 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 92 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 83.5 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

LKP Securities के रूपक डे अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Welspun Corp

रूपक ने इस स्टॉक में 236 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 229 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 270 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

wavesstrategy.com आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY CAMS

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 2640 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2840 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2500 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।