जानें किस खिलाड़ी ने शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में सिर्फ 2 दिन में दिया 14 प्रतिशत रिटर्न, अन्य खिलाड़ियों के भी आकर्षक रिटर्न

गौरव बिस्सा के सुझाये स्टॉक्स ने 2 दिनों में 14.01 प्रतिशत का रिटर्न दिया

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 11:52 AM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के मिराज वोरा, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और LKP Securities के गौरव बिस्सा के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY-2

दूसरे दिन मिरज वोरा की टॉप कॉल SBI रही जिसने 3.3% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन अमित सेठ की टॉप कॉल PIDILITE रही जिसने 3.2% का रिटर्न दिया


दूसरे दिन गौरव बिस्सा की टॉप कॉल ALEMBIC PHARMA रही जिसने 4% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-2 RETURN

दूसरे दिन मिराज वोरा के सुझाये स्टॉक्स ने 4.95% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 8.73% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन गौरव बिस्सा के सुझाये स्टॉक्स ने 14.01% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स द्वार आज सुझाये हुए कमाई वाले दमदार स्टॉक्स

IDBI Capital के मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Apollo Hosp

मिराज ने कहा कि इसमें 5010 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5370 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 4900 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY JSW Steel

अमित ने इस स्टॉक में 687 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 670 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 720 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के गौरव बिस्सा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Radico Khaitan

गौरव ने कहा कि इस स्टॉक में 1271 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1470 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1215 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।