चौथी तिमाही में L&T infotech के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू सिर्फ 3% बढ़ी जो कि अनुमान से कम रही। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में भी 4% की बढ़त देखने को मिली। हालांकि कंपनी को FY23 में अच्छी ग्रोथ का भरोसा है।

चौथी तिमाही में L&T infotech के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू सिर्फ 3% बढ़ी जो कि अनुमान से कम रही। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में भी 4% की बढ़त देखने को मिली। हालांकि कंपनी को FY23 में अच्छी ग्रोथ का भरोसा है।
तिमाही आधार पर L&T INFOTECH का वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 637.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 612.5 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में L&T INFOTECH की आय बढ़कर 4,301.6 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 4,137.6 करोड़ रुपये रही थी।
शेयरधारकों को प्रति शेयर 30 रुपये का फाइनल डिविडेंड भी देने का ऐलान भी किया गया। L&T INFOTECH की चौथी तिमाही में डॉलर आय 57 करोड़ डॉलर रही जबकि इसके 57.8 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान था।
BROKERAGES ON L&T INFOTECH
NOMURA की L&T INFOTECH पर राय
NOMURA ने L&T INFOTECH पर राय देते हुए न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए उन्होंने प्रति शेयर 5970 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि शॉर्ट टर्म में एट्रिशन रेट बढ़ना सबसे बड़ी चुनौती है। सप्लाई की दिक्कतों से आय ग्रोथ अनुमान से कम रही। मार्जिन अनुमान के मुताबिक रहे। इन्होंने इसका FY23-24 के लिए EPS अनुमान 3% किया है। हालांकि इन्हें मिडकैप IT में Persistent Systems पसंद है।
GOLDMAN SACHS की L&T INFOTECH पर राय
GOLDMAN SACHS ने L&T INFOTECH पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4570 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत नजर आ रही है। इसके अलावा FY23 के एट्रिशन रेट पर नजर रहेगी। वहीं कंपनी ने TCV से $80 Mn समेत 4 बड़ी डील हासिल की है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।