L&T Technology Services Q1 result: नेट प्रॉफिट सालाना 27% बढ़कर हुआ 274 करोड़ रुपये

इंजीनियरिंग सर्विसेज सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक L&T Technology Services का मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़ा है

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 6:13 PM
सालाना आधार पर L&T Technology Services की EBIT मार्जिन 100 बीपीएस बढ़कर 18.3 प्रतिशत रही

भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनियों में से एक एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड (L&T Technology Services Limited) ने आज यानी कि 15 जुलाई को जून तिमाही (Q1FY23) के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। कंपनी द्वारा घोषित वित्तीय नतीजों के मुताबिक Q1FY23 के दौरान कंपनी को 274 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (Net profit) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 27 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 23 प्रतिशत बढ़कर 1,874 करोड़ रुपये रही। कंपनी की डॉलर आय के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस तिमाही के लिए डॉलर आय $ 23.95 करोड़ रही और कॉन्स्टैंट करेंसी में सालाना आधार पर 20% की वृद्धि देखने को मिली।

चालु वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए कंपनी का EBIT मार्जिन 18.3 प्रतिशत रहा। इसमें सालाना आधार पर 100 बीपीएस की बढोत्तरी नजर आई।


पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने एक 5 करोड़ डॉलर से अधिक की डील की है। वहीं चार डील 1.5 करोड़ डॉलर की है। वहीं जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 1 करोड़ की डील भी की है।

LTI पहली तिमाही के नतीजों के बाद कर रहा सपाट कारोबार, जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की स्टॉक पर निवेश राय

नतीजों के मुताबिक Q1FY23 के अंत में एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का पेटेंट पोर्टफोलियो 913 था। वहीं Q1FY23 के अंत में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 21,433 रही।

आज कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए। एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का शेयर बीएसई पर 44.25 रुपये या 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,093.70 रुपये पर बंद हुआ

L&T Technology Services के सीईओ और प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा (Amit Chadha, CEO & Managing Director) ने कहा “हमने नए वित्त वर्ष की शुरुआत एक मजबूत नोट पर की है। इसमें तिमाही आधार पर आय में  4.7% की निरंतर वृद्धि देखने को मिली है। प्लांट इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स की वजह से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला। कंपनी को डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी ट्रांजिशन और स्मार्ट एंड कनेक्टेड प्रोडक्ट्स पर किये गये खर्च के कंपनी को फायदा होता हुआ दिखा।”

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।