LIC HOUSING FINANCE का स्टॉक 13 रुपये चढ़ा, ब्रोकरेज से जानें अब शेयर में क्या हो निवेश रणनीति

कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 925.5 करोड़ रुपये रहा NII 25.9% बढ़कर 1,645.5 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 6:00 PM
CLSA ने LIC HOUSING FINANCE पर खरीदरी की रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 465 रुपये प्रति शेयर तय किया है

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HOUSING FINANCE) ने वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए अच्छे नतीजे जारी किये। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 925.5 करोड़ रुपये रहा जबकि CNBC-TV18 Poll के मुताबिक इसके 863.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी की आय 1,645.5 करोड़ रुपये रही जबकि CNBC-TV18 Poll के मुताबिक इसके 1,580.2 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

आज सुबह 10.40 बजे एनएसई पर ये स्टॉक 3.47 प्रतिशत या 12.90 रुपये चढ़कर 384.85 रुपये पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 925.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 153.4 करोड़ रुपये रहा था।


सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की NII 25.9% बढ़कर 1,645.5 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 1,307 करोड़ रुपये रही थी।

वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का NPA 4.64% से बढ़कर 4.96% रहा।

CONCOR का शेयर 2% से ज्यादा उछला, अच्छे नतीजों के बाद ब्रोकरेजेज की क्या है स्टॉक पर राय

BROKERAGES on LIC HOUSING FINANCE

CLSA की LIC HOUSING FINANCE पर निवेश राय

CLSA ने LIC HOUSING FINANCE पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदरी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए शेयर का लक्ष्य 465 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की ब्याज आय से सरप्राइज मिला है जबकि कंपनी की एसेट क्वालिटी कमजोर देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि इसका डिस्बर्समेंट का ट्रेंड HDFC Ltd से अलग हो गया है। वहीं आने वाली तिमाहियों से NIMs में सुधार होने की उम्मीद है।

MORGAN STANLEY की LIC HOUSING FINANCE पर निवेश राय

MORGAN STANLEY ने LIC HOUSING FINANCE पर निवेश राय देते हुए इस पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस 330 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका PBT अनुमान से 3% अधिक रहा। जबकि कम टैक्स की वजह से मुनाफा 5% ज्यादा रहा। वहीं कंपनी की ऑपरेटिंग कॉस्ट भी अनुमान से 12% अधिक रही। कंपनी की AUM growth अनुमान के मुताबिक रही जबकि होम लोन में सालाना 15% की ग्रोथ नजर आई।

आज बाजार बंद होने के समय एनएसई पर LIC HOUSING FINANCE का शेयर 1.95 प्रतिशत या 7.25 रुपये बढ़कर 379.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।