M&M, SBI और SONA BLW पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या अभी करना है होल्ड

CLSA ने M&M पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 1,257 रुपये से बढ़ाकर 1,312 रुपये तय किया है

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
NOMURA ने SONA BLW पर खरीदारी की रेटिंग दी है और उन्होंने इसके लिए 770 रुपये के लक्ष्य निर्धारित किया है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

CLSA की M&M पर राय

CLSA ने M&M पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1,257 रुपये से बढ़ाकर 1,312 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि SUV मार्जिन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं FY24 में XUV700 और Thar के मार्जिन में 9-10% सुधार संभव है।


NOMURA की SBI पर राय

NOMURA ने SBI के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग कायम रखी है। उन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 615 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23 में FY22 जैसे लोन ग्रोथ की कंपनी को उम्मीद है। दरें बढ़ने के चलते एसेट क्वालिटी में कम सुधार की उम्मीद है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

NOMURA की SONA BLW पर राय

NOMURA ने SONA BLW पर राय देते हुए इस स्टॉक में खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 770 रुपये के लक्ष्य निर्धारित किया है। उनका कहना है कि ग्रोथ के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल अहम ट्रिगर है। इसके अलावा H2FY23 में कंपनी को मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। मई में कंपनी के चीन कारोबार में सुधार नजर आया लेकिन यूरोपीय बिजनेस सुस्त दिखाई दिया। वहीं दूसरी तरफ कई तरह के प्रोडक्ट और ग्राहक पर फोकस से ग्रोथ को सपोर्ट संभव है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।