Sagility Q2 Results: मुनाफा 13% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; डिविडेंड का ऐलान

Sagility Q2 Results: हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी सर्विसेज देने वाली कंपनी Sagility का सितंबर तिमाही में मुनाफा 13.1% बढ़कर ₹284 करोड़ हो गया। कंपनी के रेवेन्यू में भी उछाल दिखा और इसने डिविडेंड भी घोषित किया है। जानिए रिकॉर्ड डेट, क्लाइंट ग्रोथ और शेयर का हाल।

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 9:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sagility का शेयर गुरुवार को BSE पर 2.55% चढ़कर ₹45.45 पर बंद हुआ।

Sagility Q2 Results: हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी सर्विसेज देने वाली कंपनी Sagility Ltd ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 13.1% बढ़कर ₹284 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹251 करोड़ था।

कंपनी का रेवेन्यू भी 22.6% की बढ़त के साथ ₹2,032 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल रेवेन्यू ₹1,658 करोड़ था। वहीं, EBITDA 23.4% बढ़कर ₹512 करोड़ हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 25% पर बना रहा।

कंपनी की ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ 22.2% रही। कॉन्स्टेंट करेंसी के हिसाब से यह ग्रोथ 11.9% थी। वहीं, एडजस्टेड EBITDA 23% बढ़कर ₹535.3 करोड़ रहा।


पहली छमाही में भी अच्छी ग्रोथ

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹3,995.6 करोड़ हो गया। इस दौरान एडजस्टेड EBITDA 25.2% बढ़कर ₹1,006.9 करोड़ रहा। वहीं, एडजस्टेड मुनाफा 18.9% बढ़कर ₹595.1 करोड़ पहुंच गया।

नए क्लाइंट जुड़े, AI पर फोकस

Sagility ने सितंबर तिमाही में 31 मौजूदा क्लाइंट और एक नए क्लाइंट से 40.2 मिलियन डॉलर का सालाना कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। पहली छमाही में 28 क्लाइंट ग्रुप जुड़े। इसके साथ ही कंपनी के एक्टिव क्लाइंट ग्रुप की संख्या 105 हो गई। सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी में 51,486 कर्मचारी थे। कंपनी पांच देशों में काम करती है और उसके 28 डिलीवरी सेंटर हैं।

कंपनी के MD और ग्रुप CEO रमेश गोपालन ने कहा कि उसके AI सॉल्यूशंस की मांग बढ़ रही है। कंपनी हेल्थकेयर सेवाओं में अपनी क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

शेयरहोल्डर्स को मिलेगा डिविडेंड

Sagility ने शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी हर ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹0.15 का डिविडेंड देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है। कंपनी 21 नवंबर 2026 तक इसका भुगतान कर देगी। पिछले अंतरिम डिविडेंड में यह रकम ₹0.05 प्रति शेयर थी।

Sagility का शेयर गुरुवार को BSE पर 2.55% चढ़कर ₹45.45 पर बंद हुआ।

ओला इलेक्ट्रिक का राइट्स इश्यू खुला, मोतीलाल ओसवाल ने दिखाई पूरी दिलचस्पी; 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।