Get App

Macrotech Developers में 9% की गिरावट, ब्लॉक डील की खबर से बिदके निवेशक

Bloomberg ने बताया है कि कंपनी में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। हालांकि इस ब्लॉक डील के बायर और सेलर का खुलासा नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 2:20 PM
Macrotech Developers में 9% की गिरावट, ब्लॉक डील की खबर से बिदके निवेशक
Bloomberg में छपी खबर के मुताबिक दो चरणों में कंपनी के करीब 58 लाख शेयर या 1.2 फीसदी हिस्सेदारी का हस्तांतरण हुआ है।

रियल्टी फर्म Macrotech Developers Ltd के शेयर आज यानी 04 अगस्त 2022 को इंट्राडे में 8.6 फीसदी तक टूट गए। Bloomberg ने बताया है कि कंपनी में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। हालांकि इस ब्लॉक डील के बायर और सेलर का खुलासा नहीं हुआ है।

आज यह स्टॉक गिरावट के साथ खुला था। Bloomberg में छपी खबर के मुताबिक दो चरणों में कंपनी के करीब 58 लाख शेयर या 1.2 फीसदी हिस्सेदारी का हस्तांतरण हुआ है। आज यह शेयर बीएसई पर इंट्राडे में 8.59 फीसदी तक की गिरावट के साथ 1,010 रुपये तक जाता नजर आया। इस साल अब तक यह स्टॉक करीब 16 फीसदी टूट चुका है।

खाने -पीने की चीजों की महंगाई काबू में आई, भारत की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर- खाद्य सेक्रेटरी सुधांशु पांडे

बता दें कि Macrotech Developers का पुराना नाम Lodha Developers है। यह एक मुंबई स्थित कंपनी है। 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 68 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 270.80 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी को इस अवधि में हुई अच्छी बिक्री का फायदा मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें