मैरिको का शुद्ध मुनाफा बढ़ा, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक में कैसी हो कमाई की रणनीति

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में Marico का शुद्ध मुनाफा 13.2 प्रतिशत की बढ़कर 257 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 06, 2022 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
MORGAN STANLEY ने MARICO पर ओवरवेट रेटिंग देकर लक्ष्य 651 रुपये तय किया है

एफएमसीजी कंपनी Marico का वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 257 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 227 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय इसके पिछले साल की चौथी तिमाही के 2,012 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,161 करोड़ रुपये पर रही।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा 319 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर रहा है। इसी तरह एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 15.8 प्रतिशत से बढ़कर 16 प्रतिशत पर पहुंच गई।


कल यानी 5 मई 2022 के कारोबार में Marico का शेयर एनएसई पर 0.20 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 519.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Brokerages on Marico

CITI की Marico पर राय

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

CITI ने Marico पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 595 रुपये तय किया है। उनका कहा है कि Q4 में सरप्राइज नहीं हुआ है। कोपरा की कीमतें घटने से राहत मिली है। ग्रोथ में अंतरराष्ट्रीय बिजनेस, फूड और डिजिटल ब्रांड से मदद मिली है।

MORGAN STANLEY की MARICO पर राय

MORGAN STANLEY ने MARICO पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 651 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q4 के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। वहीं कमजोर डिमांड और कच्चे माल की ऊंची लागत से कंपनी के लिए चुनौती बढ़ी है। कोपरा की कीमतें स्थिर रहने और मार्केट शेयर बढ़ना कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगा।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।