Top 10 valued domestic firms : देश की 10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों की मार्केट वैल्यू पिछले 2,61,767 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। इनमें एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) टॉप गेनर्स के रूप में उभरीं। इन कंपनियों को शेयर बाजार में जारी खरीदारी का फायदा मिला। पिछले हफ्ते में सेंसेक्स में 1,914 अंक या 3.33 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।
एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी
एक अप्रैल को समाप्त सप्ताह में एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्युएशन 41,469.24 करोड़ रुपये बढ़कर 8,35,324.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की मार्केट वैल्युएशन में 39,073.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 17,95,709.10 करोड़ रुपये हो गई।
तीसरे नंबर रही हिंदुस्तान यूनिलीवर
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 29,687.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,88,808.97 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की 27,103.16 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 4,16,625.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी की मार्केट वैल्युएशन 26,851.9 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,363.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्युएशन में 26,672.18 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,48,810.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट वैल्यू 25,975.05 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,11,777.01 करोड़ रुपये रही।
18 हजार करोड़ बढ़ी TCS की वैल्यू
टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट वैल्युएशन 18,088.37 करोड़ रुपये बढ़कर 13,89,678.12 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की वैल्युएशन 15,930.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,53,548.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
इस अवधि में इन्फोसिस (Infosys) की मार्केट वैल्यू 10,916.49 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 8,00,268.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
RIL की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल रहीं।