मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया ने कहा फिलहाल इस हफ्ते के गुरूवार और शुक्रवार के बीत जाने के बाद अगले हफ्ते निफ्टी पर ट्रेड लेने में समझदारी होगी
बाजार में आज भी कंसोलिडेशन का मूड कायम है। बाजार शुरुआती मजबूती को बरकरार नहीं रख सका। निफ्टी 16100 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी का परफॉर्मेंस आज कमजोर है। आज कॉल राइटर्स फिर से हावी दिख रहे हैं। निफ्टी में 16300 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स हावी हैं। वहीं 16100 पर थोड़े पुटराइटर्स हावी हैं। बैंक निफ्टी के 34500 पर पुट और 34500 पर कॉल राइटर्स हावी हैं।
ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि इस हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया हैं। चंदन अपनी शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे LONG TRADES
GUJ GAS, SRF, GSPL और MGL
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखी SHORT COVERING
JSPL, LAURUS LAB, NMDC और POLYCAB
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे SHORT TRADES
IBUL HSG, GNFC, RBL BANK और SRT FIN
निफ्टी की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16400, 16500 और 16600 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16200, 16300 और 16800 के स्तर पर नजर आये
बैंक निफ्टी की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 34500, 34700 और 35200 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34200, 34300 और 34400 के स्तर पर नजर आये
चंदन तापड़िया ने आज बाजार पर राय देते हुए कहा कि यदि 16300 और 16350 निकलेगा तभी यहां बॉटम बनेगा नहीं तो इसमें और डाउनसाइड देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 15800 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल बाजार में इस हफ्ते के दो दिन बचे हैं यानी कि गुरूवार और शुक्रवार बीत जाने का इंतजार करना चाहिए। उसके बाद लगता है कि इसमें नीचे की तरफ बाजार थमता हुआ दिखे से एक मूव देखने को मिल सकता है। हालांकि 16300 के ऊपर बाजार टिकेगा तो ही हम लॉन्ग पोजीशन बनाने के बारे सोच सकते हैं।
चंदन तापड़िया के आज की पसंदीदा पिक्स
Coromandel Intl May Fut : खरीदें-905 रुपये, लक्ष्य-940 से 945 रुपये, स्टॉपलॉस-875 रुपये
RBL Bank May Fut : बेचें-108 रुपये, लक्ष्य-100 रुपये, स्टॉपलॉस-111 रुपये
Dixon Tech May Fut : बेचें-3497 रुपये, लक्ष्य-3300 रुपये, स्टॉपलॉस-3630 रुपये
चंदन तापड़िया का सुझाया सस्ता ऑप्शनः Siemens
चंदन तापड़िया ने सीमेंस के स्टॉक में कॉल ऑप्शन खरीदने की राय दी है। उन्होंने कहा कि सीमेंस की मई सीरीज की 2400 के स्ट्राइक की कॉल 34 से 35 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 55 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें 20 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )