सीमित दायरे में बंधा नजर आ रहा बाजार, अगले 2-3 हफ्ते में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर रखें नजर

जब तक निफ्टी 17000–16800 के ऊपर टिका हुआ है तब तक उम्मीद कायम है। ऐसे में इस हफ्ते के शुरुआती दिन बाजार की दिशा तय करने के नजरिए से काफी अहम हैं

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
ट्रेडर्स को सलाह है कि जब तक टाइम ट्रेंड स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक बहुत आक्रामक होकर ट्रेड लेनें से बचें। ऐसे में चुनिंदा शयरों पर ही दांव लगाएं।

22 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में भी बाजार मंदड़ियों के चंगुल में फंसा दिखा। निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 17,172 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग, फाइनेंशियल, टेक्वोलॉजी और मेटल स्टॉक ने बाजार पर दबाव बनाएं रखा। यूएस फेड चेयरमैन के ब्याज दरों पर कठोर रवैये ने भी बाजार सेटिमेंट पर अपना असर दिखाया।

19 अप्रैल को 16800 के करीब पहुंचने के बाद अगले दिनों में निफ्टी 17000 को बचाए रखने में कामयाब रहा जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम करेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17300-17500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी इस रेंज के दोनों तरफ कोई साफ दिशा पकड़ता नजर नहीं आता तब तक इसके एक सीमित दायरे में कारोबार करने के संकेत बने हुए हैं।

Angel One के समीत च्वहाण (Sameet Chavan)का कहना है कि पिछले हफ्ते बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया था जिसके चलते निफ्टी 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 17200 के नीचे फिसल गया था। अगल सेशन इससे बेहतर रहा था लेकिन आखिरी कारोबारी घंटों में आई गिरावट के चलते निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ था। हफ्ते के मध्य में एक अच्छी रिकवरी आती दिखी लेकिन 22 अप्रैल बाजार फिर मंदड़ियों के हत्थे चढ़ गया और निफ्टी 17200 के नीचे बंद हुआ।


पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा। बाजार में ओवर ऑल मंदी ही रही। जिस तरह से बैंकिंग शेयरों में कमजोरी देखने को मिली वो बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पिछले हफ्ते की बाजार की चाल से बाजार में दिशा हीनता नजर आ रही है। ये अब किस करवट बैठेगा कहना मुश्किल है।

लेकिन जब तक निफ्टी 17000–16800 के ऊपर टिका हुआ है तब तक उम्मीद कायम है। ऐसे में इस हफ्ते के शुरुआती दिन बाजार की दिशा तय करने के नजरिए से काफी अहम हैं। बाजार की दिशा पकड़ने के लिए ग्लोबल मार्केट पर नजरें बनाएं रहें। जहां तक अहम लेवलों का सवाल है तो निफ्टी के लिए 17300–17450 पर पहली बाधा नजर आ रही है। वहीं, इसके लिए 17000–16800 पर सपोर्ट है।

ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि जब तक टाइम ट्रेंड स्पष्ट नहीं हो जाता तब तक बहुत आक्रामक होकर ट्रेड लेनें से बचें। ऐसे में चुनिंदा शयरों पर ही दांव लगाएं। मोमेंटम ट्रेड्स के लिए स्टॉपलॉस जरूर लगाएं।

यहां हम मार्केट एक्सपर्ट्स के सुझाए ऐसे 10 स्टॉक बता रहें है जिनमें 3-4 हफ्ते मे डबल डिजिट रिटर्न मिल सकता है।

HDFC Securities के सुभाष गंगाधरन की शॉर्ट टर्म पिक्स

Ambuja Cements: Buy | LTP: Rs 374.20 | इस स्टॉक में 350 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 420 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह शेयर 12 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

HG Infra Engineering: Buy | LTP: Rs 648 | इस स्टॉक में 585 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 780 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह शेयर 20 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

Adani Power 1 लाख करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अडानी ग्रुप की छठी कंपनी बनी, ऑल टाइम हाई पर स्टॉक

Hi-Tech Pipes: Buy | LTP: Rs 632.7 | इस स्टॉक में 545 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 780 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह शेयर 23 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की शॉर्ट टर्म पिक्स

Schneider Electric Infrastructure: Buy | LTP: Rs 147.25 | इस स्टॉक में 115 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 170-200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह शेयर 15-36 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

JSW Steel: Sell | LTP: Rs 723.4 | इस स्टॉक में 740 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 700-680 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह शेयर 6-3 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

5paisa.com के रुचित जैन की शॉर्ट टर्म पिक्स

NLC India: Buy | LTP: Rs 81 | इस स्टॉक में 74 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 92-93 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह शेयर 15 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

Hindalco Industries: Sell | LTP: Rs 514 | इस स्टॉक में 532 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 485 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में यह शेयर 5.6 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है।

Reliance Securities के जतिन गोहिल की शॉर्ट टर्म पिक्स

Adani Ports: Buy | LTP: Rs 874 | अडानी पोर्ट्स में 785 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1150 रुपए के टारगेट के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ये शेयर 31 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Astral: Buy | LTP: Rs 2,160 | एस्ट्रॉल में 1920 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2525 रुपए के टारगेट के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ये शेयर 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Navin Fluorine International: Buy | LTP: Rs 4031 | नवीन फ्लोरीन में 3,754 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 4,625 रुपए के टारगेट के लिए खऱीदारी करें। 3-4 हफ्ते में ये शेयर 15 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।